मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं, PM को निशाना बना रहे हैं CM: नीतीश कुमार के 8-9 बच्चों वाले तंज पर तेजस्वी का पलटवार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार हमारे बहाने नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं|मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे प…

प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं, PM को निशाना बना रहे हैं CM: नीतीश कुमार के 8-9 बच्चों वाले तंज पर तेजस्वी का पलटवार
प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं, PM को निशाना बना रहे हैं CM: नीतीश कुमार के 8-9 बच्चों वाले तंज पर तेजस्वी का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार हमारे बहाने नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं|




मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे बोलें।


राजद नेता का कहना है कि हमरे बहाने नीतीश प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के इस बयान से महिलाओं की मर्यादा को ठेंस पहुंची है.... वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बयान दे रहैं|



तेजस्वी यादव ने कहा कि,''हमारे बहाने नीतीश जी PM जी को निशाना बना रहे हैं,PM जी 6-7 भाई-बहन हैं।हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी,गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें।अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें|





बता दें कि नीतीश ने हाजीपुर में एक रैली के दौरान कहा कि जो लोग आठ-आठ, नौ-नौ बच्चा पैदा कर रहे हैं वो विकास क्या करेंगे|चुनावी मंच से नीतीश ने लालू के नौ बच्चों को लेकर ऐसा तंज कसा की सभी लोग हैरान रह गए। जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं। बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं। मतलब बेटियों पर भरोसा ही नहीं है। इस तरह के लोग बिहार का क्या भला करेंगे।



मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में आगे कहा कि यदि यही लोगों के आदर्श हैं तो समझ लीजिए बिहार का क्या बुरा हाल होगा, कोई पूछने वाला नहीं रहेगा, सब बर्बाद हो जाएगा। हम सेवा करते हैं जबकि वो मेवा और माल की चाह रखते हैं। अपने इन्हीं कर्मों की वजह से अंदर जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने 18 महीने में ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अलग होने की वजह भी बताई।





मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी थानों और अधिकारियों से उगाही करते थे इसलिए वो राजद से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि हम इस तरह से काम नहीं कर सकते थे। इसलिए हमने उन्हें छोड़ दिया और भाजपा के समर्थन से फिर सरकार बनाई। उनके इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है। राजद नेता का कहना है कि नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे बोलें।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।