मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुंगेर गोलीकांड पर बोले चिराग पासवान- बिना किसी आदेश के गोली नहीं चलेगी

पटना: बिहार चुनाव के बीच मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है। मुंगेर में हुई घटना पर LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि,''बिना किसी के आदेश के गोली तो नहीं चलेगी|चिराग पासवान ने क…

मुंगेर गोलीकांड पर बोले चिराग पासवान- बिना किसी आदेश के गोली नहीं चलेगी
मुंगेर गोलीकांड पर बोले चिराग पासवान- बिना किसी आदेश के गोली नहीं चलेगी | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार चुनाव के बीच मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है। मुंगेर में हुई घटना पर LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि,''बिना किसी के आदेश के गोली तो नहीं चलेगी|





चिराग पासवान ने कहा कि,'जिम्मेदारी पूरी तरह से मुख्यमंत्री की बनती है, पता करें कि किस के निर्देश पर गोलियां चलीं, किसी ने तो आदेश दिए होंगे। बिना किसी के आदेश के गोली तो नहीं चलेगी|



बता दें कि विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को लेकर प्रशासन से हुई झड़प के बाद मुंगेर पुलिस ने श्रद्धालुओं पर न केवल लाठीचार्ज किया था बल्कि उन पर फायरिंग भी की थी| इस हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई|इसके बाद गुस्साए लोगों ने शहर में कई जगह तोड़फोड़ की थी|गुरुवार को गुस्साए लोगों ने फिर से हिंसक प्रदर्शन करते हुए एक थाने में आग लगा दी और वहां खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया|




बिहार में दशहरा के मौके पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प के बाद अशांत मुंगेर की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। शुक्रवार को मुंगेर की सभी दुकानें खुल गई हैं।सीआईएसएफ की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि झड़प में पहली गोली पुलिस द्वारा ही चलाई गई थी।




गौरतलब है कि बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया।  




घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, 'मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।'



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।