पटना: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में जेडीयू के 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है।इसी बीच राजद नेता ने दावा किया है कि जदयू के 17 विधायक राजद के संपर्क में हैं। जेडीयू के 17 विधायकों के राजद के संपर्क में होने के दावे पर बिहार CM नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी आई है| उन्होंने कहा,'इस तरह के दावे पूरी तरह निराधार हैं|
जेडीयू के 17 विधायकों के राजद के संपर्क में होने के दावे पर बिहार के सीएम और जेडी (यू) नेता नीतीश कुमार ने कहा,''कोई भी अगर किसी प्रकार का दावा कर रहा है, सब बेबुनियाद है, उसमें कोई दम नहीं है। ऐसी कोई बात नहीं है|'इस तरह के दावे पूरी तरह निराधार हैं|
गौरतलब है कि,''बुधवार को राजद नेता श्याम रजक ने दावा किया है कि ,''जदयू के 17 विधायक हमारे संपर्क में हैं| आज यानी बुधवार को श्याम रजक ने कहा,'जदयू के 17 विधायक राजद के साथ संपर्क में हैं और कभी भी हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि,''चूंकि हम दलबदल-निरोधी कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहते हैं, इसलिए हमने उनसे कहा है कि हम उनका स्वागत तभी करेंगे जब वे 28 सदस्यों वाले समूह में आएंगे। उनकी ताकत बहुत जल्द 28 हो जाएगी|