मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पटना में दो साथियों की हत्या पर ट्रांसजेंडरों ने बीच सड़क किया जमकर हंगामा, बोली- प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज की, हमें न्याय चाहिए

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर 2 ट्रांसजेंडरों की हत्या पर आक्रोशित ट्रांसजेंडर्स ने पटना में जमकर हंगामा किया| कथित तौर पर हत्या से संबंधित मामले को लेकर ट्रांसजेंडरों ने पटना में वि…

पटना में दो साथियों की हत्या पर ट्रांसजेंडरों ने बीच सड़क किया जमकर हंगामा, बोली- प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज की, हमें न्याय चाहिए
पटना में दो साथियों की हत्या पर ट्रांसजेंडरों ने बीच सड़क किया जमकर हंगामा, बोली- प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज की, हमें न्याय चाहिए | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर 2 ट्रांसजेंडरों की हत्या पर आक्रोशित ट्रांसजेंडर्स ने पटना में जमकर हंगामा किया| कथित तौर पर हत्या से संबंधित मामले को लेकर ट्रांसजेंडरों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया। बीच सड़क स्कूटी में आग लगी दी | ऐसे में पुलिस ने लाठीचार्ज कर ट्रांसजेंडर्स को तितर-बितर किया|



ट्रांसजेंडर्स का आरोप है कि पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है| एक ट्रांसजेंडर ने बताया, "हमारे दो साथी की हत्या हो गई है। हम इसके ख़िलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज की, हमें न्याय चाहिए।"




दरअसल, पटना में मंगलवार की सुबह कंकड़बाग थाना क्षेत्र में चिरैयाटांड़ पुल के नीचे एक ट्रांसजेंडर घायल अवस्था में पाया गया| बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई| अपने साथी की मौत के बाद ट्रांसजेंडर्स जमा होकर हंगामा करने लगे| इस दौरान उन्होंने जाम लगा दिया|  ट्रांसजेंडर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की|



ट्रांसजेंडर्स का आरोप है कि उनका साथी सोनी कल रात अपने जजमान के यहां से गाना बजाना कर लौट रहा था, इसी दौरान उनके साथी सोनी की हत्या कर दी गई| अपराधियों ने उसके सीने में गोली मारी| जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई|




उधर पटना सिटी में घर से किन्नर का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई|  घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार मछुआ टोली इलाके की है| स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) भेज दिया है| पुलिस के मुताबिक मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं|



साथ ही घटनास्थल से खून के छींटे भी मिले हैं| पुलिस ने आशंका जताई कि अज्ञात अपराधियों ने किन्नर की हत्या करने के बाद कमरे को बाहर से लॉक कर दिया गया होगा| किन्नर के कमरे का सामान भी बिखरा पाया गया है, ऐसे में पुलिस यह मानकर भी चल रही है कि किन्नर द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर उसकी हत्या हुई है|



मृतका किन्नर की पहचान दीदारगंज निवासी उषा रानी के रूप में हुई है| वो पिछले कुछ वर्षों से मछुआ टोली इलाके में अपना घर बनाकर अपने साथियों के साथ रह रही थी| बताया जा रहा है कि मृतका के भतीजे अनिल कुमार ने बीते दो दिन से अपनी चाची से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को इससे अवगत कराया था| मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने उषा रानी का कमरा बाहर से बंद पाया| बाद में पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो वहां उषा रानी का शव पड़ा हुआ था|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।