मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के ब्लड सैंपल और कपड़ों को जांच के लिए भेजा लैब में

मुंबई के बांद्रा स्थित सद्गुरु शरण अपार्टमेंट में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम मोहम्मद..अधिकारी ने बताया, सैफ के ब्लड सैंपल और कपड़ों क…

पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के ब्लड सैंपल और कपड़ों को जांच के लिए भेजा लैब में
पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के ब्लड सैंपल और कपड़ों को जांच के लिए भेजा लैब में | फ़ोटो: TVL News

मुंबई के बांद्रा स्थित सद्गुरु शरण अपार्टमेंट में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोप में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम मोहम्मद..


अधिकारी ने बताया, सैफ के ब्लड सैंपल और कपड़ों के साथ ही हमलावर के कपड़ों को भी फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है ताकि हमलावर के कपड़े पर दिखाई दे रहे खून के धब्बे सैफ अली खान के ही हैं यह साबित किया जा सके।


अभिनेता पर हाल ही में हुए हमले के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पांच जगह चोट लगने का खुलासा हुआ।


रिपोर्ट के अनुसार, सैफ को पीठ पर बाईं तरफ, बाईं कलाई, गर्दन पर दाहिनी तरफ, दाएं कंधे और दाहिनी कोहनी पर चोट आई हैं। ये गंभीर नहीं हैं, लेकिन सैफ की मेडिकल कंडीशन पर गहरी नजर रखी जा रही है।


बता दें कि, 16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला कर अभिनेता सैफ अली को घायल कर दिया था।


इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।


अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में शहजाद को 19 जनवरी को तड़के ठाणे से गिरफ्तार किया गया था।


पुलिस मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें गठित की गई थीं।


बांद्रा कोर्ट ने आरोपी को पहले 24 जनवरी तक कस्टडी में भेजा था, जिसे बढ़ाकर 29 जनवरी तक कर दिया गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।