एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 32.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, GenZ स्टार इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय हस्तियों में से एक है।
अभिनेत्री को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर आग लगाते हुए देखा जाता है। चाहे उनकी तस्वीरें हों या वीडियो जो वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, वे सभी कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं।
अवनीत ने इसके बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज में कॉन्सर्ट के कई वीडियो साझा किए थे। एक्ट्रेस के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2010 में डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ लिटिल मास्टर्स से करियर की शुरुआत की थी।
साल 2012 में ‘मेरी मां’ से अवनीत ने अभिनय यात्रा शुरू की। इसके बाद वह ‘टेढ़े हैं पर तेरे मेरे हैं’,
‘झलक दिखला जा’ में नजर आईं। 2013 में उन्होंने ‘सावित्री - एक प्रेम कहानी’ और ‘एक मुट्ठी आसमान’ में काम किया।
अवनीत ने साल 2014 में रिलीज प्रदीप सरकार की ‘मर्दानी’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
जून 2023 में अभिनेत्री नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कंगना रनौत की ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नजर आई थीं।
जून 2024 में उन्होंने सनी सिंह के साथ ‘लव की अरेंज मैरिज’ की।
उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ की घोषणा 2024 के कान फिल्म महोत्सव में की गई थी। यह उपन्यास मैडोना इन ए फर कोट पर आधारित है।