मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रभास स्टारर 'सालार': पार्ट 1 सीजफायर को शानदार प्रतिक्रिया मिलने पर होम्बले फिल्म्स तहे दिल से है दर्शकों का शुक्रगुजार, प्रोमो रिलीज के ऐलान के साथ किया सभी को सरप्राइज

प्रभास स्टारर अपकमिंग पैन इंडिया 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' के धमाकेदार टीजर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों और फैन्स की एक्साइटमेंट कई गुना और बढ़ गई है। इस फिल्म को प्रशांत लीन ने निर्देश…

प्रभास स्टारर 'सालार': पार्ट 1 सीजफायर को शानदार प्रतिक्रिया मिलने पर होम्बले फिल्म्स तहे दिल से है दर्शकों का शुक्रगुजार, प्रोमो रिलीज के ऐलान के साथ किया सभी को सरप्राइज
प्रभास स्टारर 'सालार': पार्ट 1 सीजफायर को शानदार प्रतिक्रिया मिलने पर होम्बले फिल्म्स तहे दिल से है दर्शकों का शुक्रगुजार, प्रोमो रिलीज के ऐलान के साथ किया सभी को सरप्राइज | फ़ोटो: TVL News

प्रभास स्टारर अपकमिंग पैन इंडिया 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' के धमाकेदार टीजर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों और फैन्स की एक्साइटमेंट कई गुना और बढ़ गई है। इस फिल्म को प्रशांत लीन ने निर्देशित किया हैं और टीजर में डार्लिंग प्रभास के मैसी स्टाइल ने सिनेलवर्स को उत्साहित करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी है। इसके चलते हर तरफ चर्चा और प्रत्याशा जोरों पर है।


हाल में निर्माताओं ने इस मैग्नम ओपस के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी एक आधिकारिक घोषणा की, जो दर्शकों और लाखों प्रभास फैन्स के लिए एक बड़े सरप्राइज के तौर पर सामने आया है।


सालार पार्ट 1: सीज़फ़ायर पहली बार फेमस निर्देशक प्रशांत नील और सुपरस्टार प्रभास की ड्रीम टीम को एक साथ लाती है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण सफल केजीएफ फ्रेंचाइजी के निर्माता होम्बले फिल्म्स के विजय किरागांदुर द्वारा किया गया है, और इसमें केजीएफ सीरीज की तकनीकी टीम भी शामिल है। रामोजी फिल्म सिटी और उसके आसपास 14 विशाल सेटों के निर्माण के साथ, यह फिल्म ऐसी भव्यता पेश करने का वादा करती है जो बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं देखी गई है।


होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की है, “आभार से अभिभूत! भारतीय सिनेमा की ताकत के प्रतीक सालार क्रांति का अभिन्न अंग बनने के लिए हम आपमें से हर एक से मिले भरपूर प्यार और साथ के लिए बेहद आभारी हैं। भारतीय फिल्म सालार के टीज़र को 100 मिलियन व्यूज को पार करने के लिए हमारे कमाल के प्रशंसकों और दर्शकों के लिए जोरदार तालियां! आपका अटूट साथ हमारे जुनून को बढ़ाता है और हमें सचमुच कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करता है।''


उन्होंने आगे लिखा, "अपने कैलेंडर में अगस्त एंड को मार्क कर लें, क्योंकि हम बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं जो भारतीय सिनेमा की भव्यता को प्रदर्शित करेगा। एक यादगार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बड़ी चीज़ें आपका इंतज़ार कर रही हैं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें और उस भव्यता को देखने के लिए तैयार रहें जिसका इंतजार है। आइए, मिलकर इस रोमांचक सफर को जारी रखें, इतिहास रचें और भारतीय सिनेमा की ताकत का जश्न मनाएं। SalaarRevolution 


होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 सीज़फायर में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू सहित कई शानदार कलाकारों की टुकड़ी शामिल हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित ये फिल्म 28 सितंबर, 2023 को तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


सालार: पार्ट 1 सीज़फ़ायर अब तक बनी सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक है, जो बाहुबली और केजीएफ सीरीज़ जैसी पॉपुलर ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बराबर है। माना जा रहा है कि  निर्माताओं ने एक और जबरदस्त फिल्म बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है और जिसमें हाई-एंड वीएफएक्स और ब्रेथटेकिंग एक्शन सीक्वेंसेज देने के लिए उन्होंने विदेशी स्टूडियो और कुशल स्टंटमैन की टीम को भी शामिल किया है।


इस फिल्म के टीज़र रिलीज़ ने प्रशंसकों के बीच उत्साह और प्रत्याशा की लहर जगाई है, जो सालार के विशाल यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो एक शानदार सिनेमाई सफर पर जाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि प्रभास, पृथ्वीराज, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी समेत कुछ और एक्टर बड़े पर्दे पर अपने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।