लॉकडाउन का सख्ती से पालन के लिए प्रशासन सख्त, बिना मास्क बाइक सवारों का किया गया चालान
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कस्बे में एसडीएम डीपी सिंह के अगुवाई में बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान किया गया। पट्टी एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बंदी सरकार द्वा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
लॉकडाउन का सख्ती से पालन के लिए प्रशासन सख्त, बिना मास्क बाइक सवारों का किया गया चालान | फ़ोटो: TVL News
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कस्बे में एसडीएम डीपी सिंह के अगुवाई में बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान किया गया। पट्टी एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि साप्ताहिक बंदी सरकार द्वारा शनिवार और रविवार निश्चित की गई है। लेकिन इसके अलावा अन्य दिनों में भी लोगों पर कुछ आंशिक प्रतिबंध लगाए गए सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के घूमने पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन लोग बेपरवाह तरीके से बाइक से घूम रहे हैं। जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं इसीलिए यह सख्ती की गई है।
उन्होंने कहा कि पट्टी तहसील के सभी थानों में इस संबंध में निर्देश दिया गया है। कि लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के टहलने वाले लोगों पर चालान किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी|
उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार निर्धारित की गई है। इसलिए इन 2 दिनों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहेंगी|इस अवसर पर तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, पट्टी कोतवाल नरेंद्र सिंह मौजूद रहे| पट्टी कस्बा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों को जिम्मेदारी है कि खुद मास्क पहने और लोगों को इसके संबंध में जागरूक करें कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।