प्रतापगढ़: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार रात कहा, " ED, IT, CBI... लगातार जो घटनाक्रम हो रही है उससे विपक्ष के नेता इसके लिए पहले से तैयार हैं, यह कोई नई चीज़ नहीं हो रही है... दुर्भाग्य इस बात का है कि जो लोग जनता द्वारा चुनकर आए हैं वहीं इस तरीके का अन्याय कर रहे हैं... |
अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा सरकार कभी पत्रकारों को गिरफ़्तार कर रही है, कभी सासंद को। आज जब देश में सवा सौ करोड़ से भी ज़्यादा लोग भाजपा के ख़िलाफ़ हैं, तो क्या कल को विरोध करनेवाले करोड़ों देशवासियों को भी भाजपा सरकार गिरफ़्तार करेगी? लेकिन भाजपा न भूले, जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने कहा, "देश के लिए भाजपावाले कभी स्वयं तो जेल गये नहीं, इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं की जा सकती। ‘धमकीजीवी भाजपा’ जानेवाली है।
ये भी पढ़ें:AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है