लखनऊ: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "कोई न कोई मामला है तभी ED-CBI गिरफ़्तार कर रही है... संजय सिंह जी अगर निर्दोष हैं तो न्यायालय है और वे बरी हो जाएंगे|
ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला मामले में घर पर छापेमारी के बाद ED ने संजय सिंह को किया गिरफ्तार
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर तलाशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: RJD सांसद मनोज झा ने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा, "कोई चिंता नहीं करनी है।"
ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को फायदा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED का छापा, AAP बोलीं -यह सिर्फ PM मोदी का डर है
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "विपक्ष के लोग शासन की व्यवस्था में राज करने और अपने घर परिवार को बेहतर करने के लिए आए हैं। ये मोदी सरकार है जिसने तय किया है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। देश की जांच एजेंसियां भारत के नियम और कानून के तहत बनाई गई है ताकि देश में भ्रष्टाचार न हो। भ्रष्टाचार करने के लिए इन्हें हमने नहीं कहा है अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच भी होगी और सजा भी होगी।"
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, ''...जिस तरह से उन्होंने घोटाले और भ्रष्टाचार किए, अंत में यही होने वाला है... हम कई दिनों से कह रहे हैं कि ये सब वे इसमें शामिल हैं...अब संजय सिंह को जवाब देना होगा कि पैसा कहां गया।''