मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आनन्द सिंह शिल्पी संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुए मनोनीत

प्रतापगढ़:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में संगम यूथ फाउण्डेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के संरक्षक सांसद संगम लाल गुप्ता की गणमान्य उपस्थिति में आयोजित की गई बैठक के दौरान फाउण्डेशन के कार्य योजना…

आनन्द सिंह शिल्पी संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुए मनोनीत
आनन्द सिंह शिल्पी संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुए मनोनीत | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में संगम यूथ फाउण्डेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के संरक्षक सांसद संगम लाल गुप्ता की गणमान्य उपस्थिति में आयोजित की गई बैठक के दौरान फाउण्डेशन के कार्य योजनाओं के विषय मे विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर रूपरेखा निर्धारित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ मिनट के लिए ऑन लाइन उपस्थित रहते हुए बैठक की औपचारिकता पूर्ण करते हुए आनन्द सिंह शिल्पी को संगम यूथ फाउण्डेशन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया जिस पर सांसद संगम लाल गुप्ता संरक्षक के दायित्व से अनुमोदन किया। 




आयोजित बैठक की कार्यवाही को अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के निर्देश पर उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम आनन्द सिंह शिल्पी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत होने पर बधाई दी और संरक्षक जी को फाउण्डेशन द्वारा किए गए कॅरोना संक्रमण काल के कार्यो की जानकारी दी और निर्धारित खेल किट वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा और उनकी उपस्थित में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सूची प्रस्तुत की। बैठक की औपचारिक कार्यवाही के साथ मुख्य बिन्दु आनन्द सिंह शिल्पी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया जाना था जिसकी आधिकारिक घोषणा के बाद बैठक का स्परूप एक समारोह में बदल गया और बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकताओं द्वारा नवनियुक्त प्रवक्ता को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।




 प्रतापगढ़ सांसद एवं फाउण्डेशन के संरक्षक संगम लाल गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के इस निर्णय की सराहना करते हुए आनन्द सिंह शिल्पी को शुभकामनाएं देते हुए दायित्व के प्रति निष्ठा और लगन के निभाने का आशीष दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अपने सन्देश में कहा कि संगठन हर्ष के साथ अपने नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करता है और फाउण्डेशन के प्रति अपने नैतिक दायित्व को निभाते हुए फाउण्डेशन को सकारात्मक दिशा में अग्रेसित करने में सहयोगी साबित होंगे।




गौरतलब है कि आनन्द सिंह शिल्पी विधि स्नातक व सोशल वर्क में परास्नातक है और भाजयुमो प्रतापगढ़ के जिलाउपाध्यक्ष और पूर्व में आर एस एस की अनुशांगिक शाखा सेवा इंटरनेशनल दिल्ली के राष्ट्रीय समन्यवक और GVKemri 108 राजस्थान में एसोसिएट पार्टनर (प्रोग्राम मैनेजर) के दायित्व पर कार्य कर चुके है साथ ही साथ अनेक सामाजिक संगठनों में अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका निभाई है।

सांसद प्रतिनिधि व फाउण्डेशन  उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, अपना दल युवा मंच के प्रदेश महासचिव पंकज शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री अजय वर्मा ने आनन्द सिंह शिल्पी को प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर हर्ष वक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।






रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।