मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रतापगढ़: दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया

प्रतापगढ़: जेठवारा थाना के पूरे वेशी गांव में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गयी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा ऱही है। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति पर दहेज उत्…

प्रतापगढ़: दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया
प्रतापगढ़: दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़: जेठवारा थाना के पूरे वेशी गांव में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गयी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा ऱही है। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 




घटना के बाद परिजनों ने इस मामले को छिपाने का प्रयास किया लेकिन मायके वालों को जानकारी मिलते ही मृतका की माँ की तहरीर पर पुलिस को दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज करना पड़ा। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। 




सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें तो मृतका का गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बात करते हुए उसके पति ने पकड़ लिया था और जमकर पिटाई कर दी थी फिर उस युवक से मिलकर कहा कि मेरी पत्नी से बात करना बंद कर दो लेकिन दोनों में जमकर गाली गलौज हो गयी। मृतका का पति इस घटना की सूचना देने जेठवारा थाना पहुँचा ही था कि महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे थाने में ही बैठाए रखा। मृतका की माँ की तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।







रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।