मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सांसद संगम लाल गुप्ता ने खेल किट किया वितरण, समारोह में शिरकत

प्रतापगढ़:प्रतापगढ़ के पट्टी, रानीगंज, विश्वनाथगंज और रामपुर खास विधानसभाओं में आज संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा युवाओं में टीम वर्क और शारीरिक प्रबलता के उद्देश्य से खेल किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया…

सांसद संगम लाल गुप्ता ने खेल किट किया वितरण, समारोह में शिरकत
सांसद संगम लाल गुप्ता ने खेल किट किया वितरण, समारोह में शिरकत | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़:प्रतापगढ़ के पट्टी, रानीगंज, विश्वनाथगंज और रामपुर खास विधानसभाओं में आज संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा युवाओं में टीम वर्क और शारीरिक प्रबलता के उद्देश्य से खेल किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पट्टी विधानसभा के दीवानगंज बाज़ार , रानीगंज के रामपुर, बेलासगंज, विश्वनाथगंज के मान्धाता, शोभिपुर, और रामपुरखास के गढ़हा नौगीर और अठेहा में खेल किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



विधानसभाओं के इन ग्रामों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संगम यूथ फाउण्डेशन के बूथ अध्यक्षों द्वारा किया गया । खेल किट वितरण समारोह में बातौर मुख्यातिथि प्रतापगढ़ लोकसभा के सांसद संगम लाल गुप्ता ने शिरकत की और युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने करकमलों द्वारा खेल किट प्रदान किया। 



कार्यक्रम के दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले फाउण्डेशन के अभी अध्यक्ष सराहना के पात्र है कि इस कॅरोना संक्रमण काल में उपयोगी सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए व्यवस्थित आयोजन किया और उपस्थित जनमानस एवं युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में सद्द्भावना का भाव निहित होता है, शरीर मे खेल से ऊर्जा का संचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। संगम यूथ फाउण्डेशन का यह खेल किट वितरण करने का उद्देश्य युवाओं को एकजुट करना है जैसा कि अभी कॅरोना के कहर से पूरा विश्व जूझ रहा है ऐसे में खेल रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करने में सहयोगी साबित होगा।



विश्वनाथगंज के मान्धाता बाज़ार में आयोजित कार्यक्रम के विषय जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि व संगम यूथ फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता जी का संगठन के माध्यम से एक लक्ष्य निर्धारित है जिसमे युवाओं की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण है जबकि आज समूचे विश्व मे भारत सबसे युवा देश है तो उनके सर्वांगीण विकास में अपनी यथासंभव भागीदारी निभाना युवाओं को सकारात्मक मार्ग के लिए प्रेरित करते हुए देशहित के कार्यों में सहभागिता के हेतु जाग्रत रखना संमग यूथ फाउण्डेशन का प्रयास है। खेल किट वितरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि संगम लाल गुप्ता जी के साथ अपना दल युवा मंच के प्रदेश महासचिव पंकज शुक्ला, अंशु पाण्डेय सहित पट्टी, रानीगंज, विश्वनाथगंज, रामपुरखास के सभी बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।