मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रतापगढ़: पैसा देने से इंकार करना पिता को पड़ा भारी, बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम नरसिंहपुर गांव में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी| आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दरअसल युवक ने अपने पिता से रुपया मांगा, जब पैसा देन…

प्रतापगढ़: पैसा देने से इंकार करना पिता को पड़ा भारी, बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़: पैसा देने से इंकार करना पिता को पड़ा भारी, बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम नरसिंहपुर गांव में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी| आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दरअसल युवक ने अपने पिता से रुपया मांगा, जब पैसा देने से इंकार कर दिया तो पिता को मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।




पुलिस ने ने बताया,''थानाक्षेत्र कंधई के ग्राम नरसिंहपुर गांव के पास सड़क के किनारे गांव के ही एक बृद्ध व्यक्ति रामसूरत उर्फ धनगू वर्मा (उम्र लगभग 70 वर्ष) के मिले शव के सम्बन्ध में जांच से ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पूर्व राम सूरत वर्मा (मृतक) द्वारा अपनी जमीन बेची गयी थी।



 जमीन बिक्री से मिला पैसा इनका बड़ा बेटा रामशिरोमणि वर्मा (उम्र लगभग 45 वर्ष) मांग रहा था। राम सूरत वर्मा (मृतक) द्वारा पैसा ना देने पर इनके बड़े बेटे रामशिरोमणि वर्मा द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर इनकी हत्या कर दी गयी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।