मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रतापगढ़ में 'Ludo' की बाजी में खुद को हारी महिला: लूडो खेलते हुए पैसे खत्म हुए तो खुद को दांव पर लगाया, मकान मालिक से खुद को भी हारी

प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक महिला ने लूडो खेलते हुए खुद को दांव पर लगा दिया और फिर अपने मकान मालिक से हार गई। शहर के कोतवाली इलाके में रहने…

प्रतापगढ़ में 'Ludo' की बाजी में खुद को हारी महिला: लूडो खेलते हुए पैसे खत्म हुए तो खुद को दांव पर लगाया, मकान मालिक से खुद को भी हारी
प्रतापगढ़ में 'Ludo' की बाजी में खुद को हारी महिला: लूडो खेलते हुए पैसे खत्म हुए तो खुद को दांव पर लगाया, मकान मालिक से खुद को भी हारी | फ़ोटो: TVL News

प्रतापगढ़:  यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| यहां एक महिला ने लूडो खेलते हुए खुद को दांव पर लगा दिया और फिर अपने मकान मालिक से हार गई। शहर के कोतवाली इलाके में रहने वाली महिला अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेल रही थी और जब पैसा खत्म हो गया तो खुद को ही दांव पर लगा दिया और लूडो खेल में खुद को भी हार गई | घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।



यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मुहल्ले की है। महिला का नाम रेणू बताया जा रहा है। महिला का पति राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता है। महिला लूडो खेलने की आदी थी वह नियमित रूप से पैसे लगाकर अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेलती थी। एक दिन महिला अपने मकान मालिक के साथ लूडो खेल रही थी।उस दिन महिला के पास पैसे खत्म हो गए| इस पर महिला ने खुद को बाजी में दांव पर लगा दिया। इसके बाद महिला भी खुद को हार गई। 



लूडो में खुद को हारने के बाद महिला ने फोन पर अपने पति को बताई। इसके बाद पति प्रतापगढ़ वापस आकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित व्यक्ति की शादी अमेठी जनपद में रेणू से हुई थी | इन दोनों के दो बच्चे है| महिला के पति छह माह पहले राजस्थान के जयपुर में काम करने गया था।



महिला के पति ने बताया कि,'' वह जयपुर में काम करता है। हर माह अपनी पत्नी को रुपये भेजता था, जिन्हें  वह जुए में लगा लेती थी। उसने बताया कि लूडो में हारने के बाद पत्नी अब मकान मालिक के साथ ही रह रही है| मैंने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।