मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

AIIMS के बाद अब ICMR की वेबसाइट पर साइबर अटैक: वेबसाइट सुरक्षित, NIC ने हमले को रोका...

नई दिल्ली: दिल्ली एम्स के बाद अब आईसीएमआर की वेबसाइट पर हमला हो गया है| एम्स के बाद अब साइबर हमलावरों ने भारत में अन्य स्वास्थ्य और अनुसंधान संगठनों की वेबसाइट और पेशेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम को टारगेट…

AIIMS के बाद अब ICMR की वेबसाइट पर साइबर अटैक: वेबसाइट सुरक्षित, NIC ने हमले को रोका...
AIIMS के बाद अब ICMR की वेबसाइट पर साइबर अटैक: वेबसाइट सुरक्षित, NIC ने हमले को रोका... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली एम्स के बाद अब आईसीएमआर की वेबसाइट पर हमला हो गया है| एम्स के बाद अब साइबर हमलावरों ने भारत में अन्य स्वास्थ्य और अनुसंधान संगठनों की वेबसाइट और पेशेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम को टारगेट करना शुरू कर दिया है| रिपोर्ट के मुताबिक,''30 नवंबर को साइबर हैकर्स ने 24 घंटे की अवधि में आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की वेबसाइट पर 6000 से अधिक बार हमला करने की कोशिश की| हालांकि, साइबर हमलावरों को ब्लॉक कर दिया गया और वे अपने सफल नहीं हो सके| ये हमले हांगकांग स्थित ब्लैक लिस्टेड आईपी एड्रेस 103.152.220.133 से किए गए थे|



आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक,'' ICMR की वेबसाइट सुरक्षित है। इसे NIC डेटा सेंटर में होस्ट की गई है, फ़ायरवॉल NIC से है और इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। NIC को साइबर हमले के बारे में मेल के माध्यम से सूचित किया गया था और उसने रिपोर्ट दी कि हमले को रोका गया था। ICMR का वेबसाइट क्रम में है|



बता दें कि,' अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली का सर्वर बुधवार, 23 नवंबर को सुबह 7 बजे से डाउन होने की सूचना मिली थी| तब से ' अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मैन्युअली काम हो रहा  |



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कहा था कि,''एम्स में कार्यरत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की टीम को संदेह है कि यह रैंसमवेयर हमला है। शाम साढ़े सात बजे तक अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चल रही हैं||



एम्स ने गुरुवार, 24 नवंबर को एसओपी का एक सेट जारी किया, जिसमें कहा गया कि अस्पताल में मरीजों का प्रवेश, डिस्??ार्ज और ट्रांसफर मैन्युअल रूप से किया जाएगा| आशंका जताई जा रही है कि सेंधमारी के कारण लगभग 3-4 करोड़ मरीजों का डेटा प्रभावित हो सकता है| सूत्रों ने कहा था कि सर्वर डाउन होने के कारण आपातकालीन इकाई में रोगी देखभाल सेवाएं, बाह्य रोगी, भर्ती रोगी और प्रयोगशाला अनुभाग को कागजी रूप से प्रबंधित किया जा रहा है|



अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाद, सफदरजंग अस्पताल पर साइबर अटैक हुआ था| अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार 03 दिसंबर 2022 को जानकारी दी थी कि अस्पताल पर साइबर अटैक हुआ| हालांकि, सफदरजंग अस्पताल में नुकसाल उतना गंभीर नहीं हुआ जितना कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लिए था| क्योंकि सफदरजंग अस्पताल ओपीडी सेवाओं को मैन्युअल रूप से चलाता है इसलिए यह गंभीर नहीं था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।