मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के खेल का पर्दाफाश: करोड़ों रूपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई भेजने वाला गिरफ्तार, 10 दिन में ₹3.75 करोड़ ट्रांसफर किया

प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई भेजने वाले कृष्ण अवतार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 दिनों में ₹ 374…

प्रयागराज में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के खेल का पर्दाफाश: करोड़ों रूपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई भेजने वाला गिरफ्तार, 10 दिन में ₹3.75 करोड़ ट्रांसफर किया
प्रयागराज में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के खेल का पर्दाफाश: करोड़ों रूपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई भेजने वाला गिरफ्तार, 10 दिन में ₹3.75 करोड़ ट्रांसफर किया | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  प्रयागराज पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपये को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर दुबई भेजने वाले कृष्ण अवतार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 दिनों में  ₹ 37483127 (तीन करोड़ चौहत्तर लाख तिरासी हज़ार एक सौ सत्ताईस रुपये) को क्रिप्टो में बदलकर ट्रान्सफर किया।



 थाना जॉर्जटाउन पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन गेमिंग साईट के माध्यम से विभिन्न लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए प्राप्त कर उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर हेराफेरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी| 



पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया,''प्रयागराज में एक कृष्ण अवतार सिंह नामक व्यक्ति को ऑनलाइन गेमिंग में धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ा गया है। RBI के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। 4 मोबाइल, एक मैकबुक आदि बरामद हुए हैं| 



पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी कृष्णावतार ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी पहचान जय नाम के एक युवक से हुई थी, जो अपने आपको दुबई का रहने वाला बताता था और उसी ने उसे बिना कुछ काम किए लाखों रुपए कमाने का लालच दिया था|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।