महाकुंभ नगर में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दिन हुई अचानक भगदड़ के मामले में साजिश की आशंका जताई जा रही है।
इसको लेकर मीडिया, इंटरनेट के जरिए एसटीएफ और एटीएस भगदड़ के साक्ष्यों को जुटा रही हैं।
मेला सूत्रों के मुताबिक भगदड़ से जुड़े कुछ तथ्य भी सामने आए हैं। उन तथ्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
कहा यह भी जा रहा है कि संगम घाट पर भगदड़ से पहले कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की की थी। उस दौरान कुछ लोग गिरे और फिर गिरते ही गए।
बता दें कि एसटीएफ चीफ अभिताभ यश महाकुंभ में रुककर अपनी टीम के साथ पूरी निगरानी कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो भगदड़ के बाद कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें कुछ लोग धक्का-मुक्की करते देखे गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।