मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट घोषणा और आरबीआई के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग तंत्र में तरलता बढ़ाने की घोषणा और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में नये वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मजबूत वृद्धि दर के अनुमान से हुईदमदार लिव…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट घोषणा और आरबीआई के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बजट घोषणा और आरबीआई के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर | फ़ोटो: TVL News


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग तंत्र में तरलता बढ़ाने की घोषणा और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में नये वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की मजबूत वृद्धि दर के अनुमान से हुई


दमदार लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह 1.7 प्रतिशत चढ़े घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह केंद्रीय बजट की घोषणाओं,


आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णय और जनवरी के वाहन बिक्री आंकड़ों का असर रहेगा।



बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1315.5 अंक अर्थात 1.7 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 77505.96 अंक पर पहुंच गया।


इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 389.95 अंक यानी 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 24382.15 अंक पर बंद हुआ।


बीते सप्ताह 01 फरवरी यानि शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश किये जाने की वजह से बाजार में छह दिन कारोबार हुआ।


शनिवार को बाजार का विशेष सत्र रखा गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा।


इस दौरान मिडकैप 168.65 अंक अर्थात 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 42884.28 अंक पर पहुंच गया वहीं स्मॉलकैप 7.71 अंक की मामूली गिरावट लेकर 50099.80 अंक पर सपाट रहा।


विश्लेषकों के अनुसार, बीते शनिवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पेश किए गए बजट में की गई घोषणाएं विशेष रूप से आर्थिक सुधार,


बुनियादी ढांचे में निवेश और कर नीतियों से संबंधित प्रावधान अगले सप्ताह बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगी।


साथ ही आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक अगले सप्ताह 05 से 07 फरवरी को होने वाली है। नीतिगत दरों में बदलाव, विशेष रूप से ब्याज दरों में कटौती या तरलता बढ़ाने के उपाय बाजार की चाल पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।


इसी तरह जनवरी 2025 के वाहनों की बिक्री का भी बाजार पर असर रहेगा। इनके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की चाल, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाएं घरेलू बाजारों को प्रभावित कर सकती हैं।


विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की गतिविधियों पर निवेशकें की नजर रहेगी। हाल के महीनों में एफपीआई द्वारा बाजार से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी देखी गई है।


हालांकि, जनवरी सीरीज के अंत में उन्होंने इंडेक्स फ्यूचर्स में अपनी शॉर्ट पोजिशन को कम किया है, जिससे उम्मीद है कि उनकी निकासी की गति धीमी हो सकती है। साथ ही अगले सप्ताह डेरिवेटिव्स बाजार के संकेत का भी असर रहेगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।