मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रयागराज: सोने चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर गहने चुराने वाले अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

प्रयागराज: प्रयागराज में थाना कर्नलगंज पुलिस व SOG(नगर) टीम के संयुक्त प्रयास से सोने चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर गहने चुराने वाले अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे…

प्रयागराज: सोने चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर गहने चुराने वाले अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
प्रयागराज: सोने चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर गहने चुराने वाले अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज में थाना कर्नलगंज पुलिस व SOG(नगर) टीम के संयुक्त प्रयास से सोने चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर गहने चुराने वाले अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर कब्जे से कई आभूषण (पीली धातु), 1 अवैध पिस्टल,1 तमंचा, 3 मोटरसाइकिल गहने साफ करने का ब्रश आदि बरामद किये गये।




पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया वांछित/वारण्टी/इनामिया अपराधियों की गिरफतारी व विगत कुछ दिनों से जनपद में सोने चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर धोखा देकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग की गिरफ्तारी हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों व एसओजी नगर टीम को भी निर्देशित किया गया था।



पुलिस ने बताया,''प्रभारी एसओजी नगर शैलेश कमार सिंह मय टीम व प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज विनीत सिंह के साथ मनमोहन पार्क पर मौजूद थे व आपस में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व वर्तमान में हो रही टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि टप्पेबाज गैंग के कुछ सदस्य चैंथम लाइन रोड के बगल में बबुराही टूटे घर के पास कुछ संदिग्ध बिहार के टप्पेबाज मौजूद है व आपस में माल बटवारा व कोई बड़ी घटना करने की फिराक में है|




यदि आप लोग जल्दी करेंगे तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर सभी लोग मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचे तो पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्धों में से एक ने जान से मारने की नियत से फायर किया, हम पुलिस वाले अपने उपर फायर होने पर आत्म रक्षार्थ सिखलायी के तरीकों से अपने को बचाते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए सभी संदिग्धों को घेर कर कुल 6 अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों के पास से विभिन्न चोरी /टप्पेबाजी के कुल 5700/रूपये नकद, व 04 अदद अंगुठी पीली धातु, 02 जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु, 04 अदद कील नाक की पीली धातु, 02 अदद कान की बाली पीली धातु, 02 अदद कंगन पीली धातु, व घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल व 01 हेलमेंट, व एक अदद तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व गहने साफ करने के उपकरण ब्रश इत्यादि तथा उजाला कम्पनी के पाऊडर पिताम्बरी व केमिकल व पतंजलि कम्पनी के सेल्स बुक व उजाला कम्पनी के कार्ड बरामद किया गया।





पूछताछ में पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों कर्नलगंज, जार्जटाउन, खुल्दाबाद, सिविल लाइन्स में हमलोग पतंजलि कम्पनी का उत्पाद बेचने के नाम पर घरो की रैकी करते है तथा जिस घर में केवल महिलायें होती है उन्हे सोने चांदी के गहने साफ करने के बारे में बताने लगते है तथा पास में लिये पाउडर से साफ करने लगते है तथा मौका मिलते ही गहने लेकर फरार हो जाते है। इसके अतिरिक्त ताला लगे घरों की रैकी कर ताला तोड़कर चोरी करते है। तथा हमलोग मोटरसाइकिल से चलते चलते महिलाओं के गले से चैन स्नैचिंग करते है।



कड़ाई से पूछताछ के कम में ज्ञात हुआ कि पकड़े गये अभियुक्तगण प्रयागराज आने के पूर्व वाराणसी सोनभद्र गाजीपुर बलिया आदि कई शहरों में इस प्रकार की घटनायें कर चुके है। इन जनपदों से सम्पर्क कर इस तरह की घटनाओं तथा अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।




गिरफतार अभियुक्त का नाम व पता

1. अरूण शाह पुत्र स्व०कृष्ण बल्लभ शाह ,निवासी राजेन्द्र कालोनी गोपालपुर जिला भागलपुर बिहार।

 2. संजय कुमार शाह पुत्र ओमप्रकाश शाह, निवासी प्रेमनगर थाना सबोर जिला भागलपुर बिहार। 

3. दीपक कुमार शाह पुत्र भगत प्रसाद शाह, निवासी मोदीनगर थाना मुजाहिदपुर जिला भागलपुर बिहार।

4. श्रवण कुमार पुत्र दशरथ शाह, निवासी पचगछिया बाजार थाना गोपालपुर जिला भागलपुर बिहार। 

5. बिक्की शाहू पुत्र सुनील प्रसाद शाहू, निवासी17/37 चक दाउद नगर सब्जी मण्डी थाना नैनी प्रयागराज। 

6. राजेश गुप्ता पुत्र गोपाल प्रसाद गुप्ता, निवासी श्रीमती डी सिंह स्कूल अपोजिट कनैल थाना नैनी प्रयागराज।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।