प्रयागराज: प्रयागराज में सिविल लाइंस क्षेत्र से मंगलवार दोपहर 11वीं के एक छात्र को अगवा कर लिया गया। कार सवार चार युवक ने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था। स्कूली छात्र का अपहरण और पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तार को कर लिया जबकि 3 अन्य फरार है।
गिरफ्तार अभियुक्त और पीड़ित के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण घटना को अंजाम दिया गया। फरार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं|उक्त बातें मंगलवार को एसपी (सिटी) दिनेश कुमार सिंह ने कही|
प्रयागराज सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार दोपहर 11वीं के एक छात्र का स्कूल के सामने से कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। ग्यारहवीं का छात्र अपने को बचाने के लिए चिल्लाया,लेकिन तब तक कार चालक छात्रर को कार में भर चुके थे। लोग जैसे ही कार की तरफ आगे बढ़े कार सवार छात्र को लेकर फरार हो गए। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अलर्टमूड पर आकर फौरन प्रयागराज के सभी जगहों की घेरा बंदी कर दी। घेराबंदी को देख अपहरण करता है 11वीं के छात्र को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।
प्रयागराज के राजापुर के रहने वाला हासिम आईपीएम इंटरनेशनल स्कूल सिविल लाइंस में 11वीं की क्लास में पढ़ता है। परीक्षा देकर स्कूल के बाहर आकर घर जाने के लिए अपने पापा का इंतजार करने लगा तभी एक सफेद रंग की कार आकर उसके सामने रुकी और उसको घसीट कर कार में भरने लगे।जब तक वह बचाओ बचाओ चिल्लाता तब तक कार चालक उसको कार में भर चुके थे।
घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस ने तीन थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया।अपहरणकर्ताओं ने देखा जब हम फंस गए हैं तो फौरन लड़के को कार से धूमनगंज इलाके में फेंक कर फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे छात्र ने बताया कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस को ना बताने की धमकी भी दी । 11वीं के छात्र काफी घबरा गया था। छात्र ने बताया कि कार में उसके साथ मारपीट की गई। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि अभी छात्र से पूछताछ की जा रही है।