मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज: निषाद समाज के परिवारों को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा 10 लाख़ रूपये का चेक

प्रयागराज: पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में उत्तपीड़न से परेशान निषाद समाज के परिवारों व मछुआरा समुदाय से मुलाकात की थी|आज इन परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थ…

प्रयागराज: निषाद समाज के परिवारों को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा 10 लाख़ रूपये का चेक
प्रयागराज: निषाद समाज के परिवारों को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा 10 लाख़ रूपये का चेक | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में उत्तपीड़न से परेशान निषाद समाज के परिवारों व मछुआरा समुदाय से मुलाकात की थी|आज इन परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई| कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने  प्रयागराज के बाँसवार गाँव में निषादों और मछुआरों समुदाय को 10 लाख़ रूपये का चेक सौंपा।




यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया,'' इलाहाबाद के बसवार पहुंच प्रभावित निषादों/मछुआरों को कांग्रेस पार्टी की ओर से 10 लाख़ रूपये का चेक सौंपा। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में निषाद भाइयों को उनका हक - अधिकार दिलाने के लिए 'अधिकार यात्रा' निकालेगी।  अन्याय के ख़िलाफ़ चुप नहीं बैठेंगे। जय निषादराज



Image



बता दें कि 21 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बाँसवार गाँव में पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हुए मछुआरा समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधायक अराधना , जिले के कांग्रेस कार्यक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे|




बसवार गांव पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मछुआरा समाज की महिलाओं ने रो-रोकर अपनी दास्तां बताई। कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर औरतों और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हुए घूरपुर के बसवार गांव के मछुआरों का दर्द प्रियंका गांधी सुन रही हैं। प्रियंका गांधी पीड़ित मछुआरों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जान रही हैं और प्रशासन के द्वारा की गई ज्यादती के बारे में लोगों से पूछा तो महिलाएं फफक पड़ीं। मछुआरों ने पुलिस के द्वारा तोड़े गए उनके नावों को भी कांग्रेस महासचिव को दिखाया।  




प्रियंका गांधी मछुआरों के साथ बैठकर उनकी पीड़ा सुनी। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई की। घरों में तोड़फोड़ किया गया और आग लगा दी गई। नावों को तोड़ दिया गया है। इससे उनकी जीविका पर संकट आ गया है।



मछुआरा समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था,''अगर आपको यहां मारा-पीटा गया है तो प्रशासन और यूपी पुलिस को शर्म आनी चाहिए। मैंने वीडियो देखा कि किस तरह आपको पीटा और आपकी नाव तोड़ी। इस मुद्दे को हम उठाएंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे| प्रियंका गांधी ने कहा,''कृषि कानूनों से किसान का नुकसान हो रहा है और बड़े उद्योगपतियों का फायदा हो रहा है। इसी तरह से जो कानून नदियों पर लागू है वो आपकी भलाई के लिए नहीं है, वो कानून उद्योगपतियों की भलाई के लिए है




Image




प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, ‘निषादों की नदी में अब बंद होती जा रही है नाव की छपछप सेतु अब लोगों के बने खेवनहार घाटों पर खड़े स्टीमर तैयार कागज पर बालू है उनके हक में तल पर लेकिन किसी और का क़ब्जा है।’ ~गोविंद निषाद  प्रयागराज में पुलिस उत्पीड़न के शिकार निषाद समाज की पीड़ा सुनी और साथ होने का भरोसा दिलाया।




दरअसल, 14 फरवरी को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बसवार गांव में नाविकों की कई नावें तोड़ दी थीं| आरोप है कि इस दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया गया| इसी मामले में पुलिस ने नाविकों द्वारा विरोध करने पर दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था| इस घटना के बाद से क्षेत्र में बालू खनन पूरी तरह से बंद पड़ा है| इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है| ग्रमीणों का कहना है कि प्रशासन खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय निषाद समाज पर जुल्म ढा रहा है जो खनन के काम में मजदूर की हैसियत से काम करता है| 



बता दें कि बीते 11 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका गांधी संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुची थीं| जहां अरैल घाट से संगम तक प्रियंका गांधी ने सुजीत निषाद नाम के नाविक की नाव से संगम पर पहुंचकर संगम स्नान किया था|




इस दौरान प्रियंका ने नाविक सुजीत से जब बात कर उसके घर परिवार और रोजी-रोटी के बारे में पूछा तो सुजीत ने खुद की 3 बेटियां होने के साथ एक भाड़े की नाव चलाने के चलते परिवार का सही से भरण-पोषण न कर पाने की बात बताई थी| इसके साथ उसने बसवार गांव के निषादों और मछुआरों की पुलिस द्वारा नाव भी तोड़ दिए जाने की जानकारी देकर प्रियंका गांधी को बसवार आने का निमंत्रण भी दिया था|



इस दौरान नाविक सुजीत निषाद बताते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका दीदी मेरे नाव पर संगम स्नान करने के लिए आई थीं| संगम स्नान के बाद उन्होंने मेरी नाव को भी चलाया था|  बसवार में नाव को तोड़ देने की घटना हो गई थी| जिसे मैंने प्रियंका दीदी से बोला था| इसलिए प्रियंका दीदी फिर से प्रयागराज में नावों को देखने और यहां के सभी लोगों की मदद करने के लिए आ रही हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।