मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रयागराज में चाट विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग: 4 लोगों को लगी गोली, एक की हालत गंभीर; फायरिंग के बाद बवाल, आरोपी निलंबित सिपाही के घर में लगाई आग

प्रयागराज: प्रयागराज में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चाट विक्रेता समेत 4 लोगों को घायल कर दिया। जनपद प्रयागराज के कीडगंज में बाइक सवार बदमाशों ने चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले…

प्रयागराज में चाट विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग: 4 लोगों को लगी गोली, एक की हालत गंभीर; फायरिंग के बाद बवाल, आरोपी निलंबित सिपाही के घर में लगाई आग
प्रयागराज में चाट विक्रेता पर अंधाधुंध फायरिंग: 4 लोगों को लगी गोली, एक की हालत गंभीर; फायरिंग के बाद बवाल, आरोपी निलंबित सिपाही के घर में लगाई आग | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चाट विक्रेता समेत 4 लोगों को घायल कर दिया। जनपद प्रयागराज के कीडगंज में बाइक सवार बदमाशों ने चाट कारोबारी संदीप उर्फ भोले गुप्ता (48) पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी|  इसमें संदीप उर्फ भोले गुप्ता,  विशाल उर्फ राजन (36) के अलावा ग्राहक रामजी (52) और वहां से गुजर रहा छात्र नारायण तिवारी (18) जख्मी हो गए। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत नाजुक बताया जा रही है। भाजपा विधायक संजय गुप्ता भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक जांच में पुलिस को आबकारी विभाग से निलंबित एक सिपाही और उसके साथियों के बारे में बताया गया है जिनकी तलाश हो रही है।  घटना के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गये है|


उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ के बाद एक मकान को आग के हवाले कर दिया। गोलीबारी करने का आरोपी आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही घटना के बाद से अपने साथी समेत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।  कीडगंज में हुई घटना के सम्बंध में आईजी रेंज प्रयागराज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया | 



घटना से मोहल्ले में लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने एक घर में आग लगा दी और कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की।  घटना के बाद कीडगंज इलाके के राम जानकी मंदिर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग होने पर भगदड़ मच गई। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।  कीडगंज में हुई घटना के सम्बंध में चौकी इंचार्ज नाका समेत बीट के एक मुख्य आरक्षी तथा एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है |



संदीप कीडगंज स्थित बीच वाली सड़क पर रहते हैं। उनका चाट व मिठाई का पुश्तैनी कारोबार है और घर के अगले हिस्से में ही वह दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम को भी वह छोटे भाई राजन के साथ दुकान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वहां दो हमलावर पहुंचे और संदीप को ललकारते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों भाइयों के अलावा संदीप उर्फ भोले गुप्ता, विशाल गुप्ता के अलावा दुकान पर ग्राहक रामजी गुप्ता निवासी कीडगंज और वहां से गुजर रहा प्रतियोगी छात्र नारायण जख्मी हो गए। जानकारी होने पर तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। घायलों को फौरन एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।



संदीप के कंधे, राजन के माथे और रामजी व नारायण के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। यह भी चर्चा है कि विवाद की वजह भुक्तभोगी की दुकान के सामने स्थित एक मकान है।


निलंबित सिपाही पर है आरोप

घटना में आबकारी के निलंबित सिपाही विमलेश समेत कुछ लोग शामिल हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गुस्साए लोगों ने सिपाही के घर पर हमला कर दिया। पथराव करने के साथ ही निलंबित सिपाही के घर में आग भी लगा दी।



परिजनों ने आबकारी विभाग के निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय व उसके साथी सतीश पांडेय का नाम बताया है। दोनों फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।



Prayagraj News :  आरोपी के घर पर तोड़फोड़ करते लोग।

आरोपी के घर पर तोड़फोड़ करते लोग



दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई भीड़

फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों की पहचान होते ही मुहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घायलों के घर से कुछ दूर पर स्थित आरोपी के घर पर भीड़ पहुंच गई। उसके घर के दरवाजे, रेलिंग आदि को तोड़कर घर में आग लगा दी गई।




आरोपियों के घर लगा दी आग
घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर आ लगा दी। इससे अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को तितर बितर किया।




पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

आक्रोशित भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। घर के अंदर घुसे लोगों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस आग बुझाने में जुटी रही। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। देखते ही देखते कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गइ। इसके चलते सड़क पर आवागमन में बंद हो गया।



Prayagraj News :  फायरिंग के बाद आरोपी के घर में लगाई आग।

फायरिंग के बाद आरोपी के घर में लगाई आग










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।