मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज: कांग्रेस का 'नदी अधिकार यात्रा' का दूसरा दिन, अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न कर रही है योगी सरकार

नदी अधिकार यात्रा का दूसरा दिन, आज देर शाम डीहा मे होगा पड़ावनदियों से नाव से बालू निकालने का हक़ दे सरकार, पीपे के पुलों के निर्माण में निषाद समाज को मिले प्राथमिकता: कुँवर सिंह निषादसरकार आयी तो निषा…

प्रयागराज: कांग्रेस का 'नदी अधिकार यात्रा' का दूसरा दिन, अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न कर रही है योगी सरकार
प्रयागराज: कांग्रेस का 'नदी अधिकार यात्रा' का दूसरा दिन, अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न कर रही है योगी सरकार | फ़ोटो: TVL News

नदी अधिकार यात्रा का दूसरा दिन, आज देर शाम डीहा मे होगा पड़ाव

नदियों से नाव से बालू निकालने का हक़ दे सरकार, पीपे के पुलों के निर्माण में निषाद समाज को मिले प्राथमिकता: कुँवर सिंह निषाद

सरकार आयी तो निषादों को उनके पारम्परिक हक़ और नदियों-तालाबों के पट्टे देगी कांग्रेस: ज़ुबैर खान

अतिपिछड़ा समाज का उत्पीड़न कर रही है योगी सरकार, सपा-बसपा ने धोखा दिया:  राहुल राजभर




प्रयागराज: कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रयागराज बसवार से शुरू हुई नदी अधिकार यात्रा कल देर रात मवैया गांव पहुंची। निषाद समाज के लोगों ने पदयात्रियों का बहुत उत्साह और अपनत्व के साथ गाजे-बाजे संग स्वागत किया।


देर शाम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ज़ुबैर खान ने कहा कि निषाद समाज के लोगों को कांग्रेस के शासन काल में बहुत सारे पारम्परिक हक़ और अधिकार मिले थे। नदियों और तालाबों पर उनका पट्टा था लेकिन यह सरकार अपने चंद पूंजीपति दोस्तों को खुश करने के लिए उनका हक़ छीनने की साजिश कर रही है।


लवायन गांव में निषाद समाज को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विधायक व संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने कहा कि निषाद समाज आदि मालिक है। नदियों के किनारे सदियों से रहता आया है, लेकिन आज निषाद विरोधी यह सरकार हमारे समाज को नदियों से बेदखल करना चाहती है। हम अपने हक़ और अधिकार से बेदखल नहीं होंगे, बल्कि इस सरकार सत्ता से बेदखल होना पड़ेगा।



चटकहना गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में अतिपिछड़ा समाज का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सत्ता में आने के पहले अतिपिछड़ों को आरक्षण की देने की बात करती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद सामाजिक न्याय की हत्या कर रही है।


आज मवैया, लवायन कला, चटकहना, चांडी, खड्सड़ा, मनइया, खनिका गांवों में सघन जनसम्पर्क किया गया। साथ ही साथ पर्चा वितरण और नदी अधिकार पत्र भरवाए गए। खड्सड़ा से मनइया तक नाव यात्रा हुई।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।