प्रयागराज: ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पीपल गांव, प्रयागराज (Global Hospital and Trauma Center, Peepal Gaon) के पंजीकरण को निरस्त किया गया है। जांच कमेटी द्वारा हॉस्पिटल के भौतिक सत्यापन तथा हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा प्राप्त कराए गए अभिलेखों के निरीक्षण के बाद जांच कमेटी द्वारा दिए गए संस्तुति के आधार पर ये फैसला लिया गया है।
बता दें कि, प्रयागराज के झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में 19 अक्टूबर, 2022 को प्रदीप पांडेय नाम के डेंगू पेशेंट को प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ाने से उसकी मौत हो गई थी| आरोप है कि यहीं मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई| सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था|
प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को कहा,''प्राप्त शिकायत के आधार पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा ग्लोबल हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर, पीपल गाँव, प्रयागराज की जॉच हेतु टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा प्रथम दृष्टया उपचार में लापरवाही प्रतीत होने के कारण हॉस्पिटल के पंजीकरण को निलम्बित करते हुए सील किया गया था।
जॉच कमेटी द्वारा हॉस्पिटल के भौतिक सत्यापन तथा हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा प्राप्त कराये गये अभिलेखों के निरीक्षण/परीक्षण के उपरान्त जॉच कमेटी द्वारा दिये गये संस्तुति के आधार पर हॉस्पिटल के पंजीकरण को निरस्त किया जाता है।
प्रयागराज: डेंगू मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले ग्लोबल अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर
प्रयागराज में नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 10 लोग गिरफ़्तार