मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जमशेदपुर में छठ पूजा के दौरान पूर्व CM रघुबर दास और MLA सरयू राय के समर्थकों के बीच भिडंत, एक दूसरे पर फेंकी गई कुर्सियां, चले लाठी-डंडे

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी के दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गुट के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ। शुक्रवार को छठ पूजा के आयोजन को लेकर प…

जमशेदपुर में छठ पूजा के दौरान पूर्व CM रघुबर दास और MLA सरयू राय के समर्थकों के बीच भिडंत, एक दूसरे पर फेंकी गई कुर्सियां, चले लाठी-डंडे
जमशेदपुर में छठ पूजा के दौरान पूर्व CM रघुबर दास और MLA सरयू राय के समर्थकों के बीच भिडंत, एक दूसरे पर फेंकी गई कुर्सियां, चले लाठी-डंडे | फ़ोटो: TVL News

जमशेदपुर:  झारखंड के जमशेदपुर में छठ पूजा की तैयारी के दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास गुट के समर्थकों के बीच हंगामा हुआ। शुक्रवार को छठ पूजा के आयोजन को लेकर पूर्व CM रघुबर दास और MLA सरयू राय के समर्थक आपस में भिड़ गए| दोनों ओर से कुर्सियां और लाठी-डंडे चले| दोनों गुट के समर्थकों ने एक दूसरे के 'टेंट' भी उखाड़ दिए|


इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है|  इस वीडियो में दो गुट एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते दिख रहे हैं| इस दौरान कई लोग  घायल हो गये|  मारपीट के दौरान कुछ छायाकारों को भी चोटें आयी हैं|



घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि निर्दलीय विधायक सरयू राय और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समर्थक एक दूसरे पर कुर्सी फेंकते और पूजा स्थल के पास लगे टेंट को उखाड़ते दिख रहे हैं|



बता दें कि, सरयू राय जमशेदपुर पूर्व सीट से निर्दलीय विधायक हैं। 2019 के झारखंड विधान सभा चुनावों से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जमशेदपुर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को परास्त कर के विधायक बने|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।