मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज में हॉस्टलों में घुसकर तोड़-फोड़ और छात्रों की 'बर्बर पिटाई 'को प्रियंका गांधी ने बताया “बेहद निंदनीय”, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की; छात्र-छात्राओं से की ये अपील

लखनऊ: Students Portest In Prayagraj: प्रयागराज में छात्रों की बर्बर पिटाई और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्ट…

प्रयागराज में हॉस्टलों में घुसकर तोड़-फोड़ और छात्रों की 'बर्बर पिटाई 'को प्रियंका गांधी ने बताया “बेहद निंदनीय”, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की; छात्र-छात्राओं से की ये अपील
प्रयागराज में हॉस्टलों में घुसकर तोड़-फोड़ और छात्रों की 'बर्बर पिटाई 'को प्रियंका गांधी ने बताया “बेहद निंदनीय”, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की; छात्र-छात्राओं से की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: Students Portest In Prayagraj: प्रयागराज में छात्रों की बर्बर पिटाई और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई को बर्बर करार दिया है। उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करने की घटना को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने 'बेहद निंदनीय' बताते हुए गिरफ्तार किए गए छात्रों को तुरंत रिहा करने की मांग की है| 



श्रीमती गांधी ने कहा - प्रयागराज में पुलिस द्वारा छात्रों के लॉज में और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करना एवं उनको पीटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा,''प्रशासन इस दमनकारी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाए। युवाओं को रोजगार की बात कहने का पूरा हक है और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ हूं।



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रयागराज में पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों को बर्बरता से पीटने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा,';;रेलवे एनटीपीसी व ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े युवाओं पर दमन की जितनी निंदा की जाए, कम है। सरकार तुरंत  दोनों परीक्षाओं से जुड़े युवाओं से बात करके उनकी समस्याओं का हल निकाले। छात्रों के हॉस्टलों में घुसकर तोड़-फोड़ और सर्च की कार्रवाई पर रोक लगाए।



गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने के चलते उनको नौकरी से प्रतिबंधित करने वाला आदेश वापस लिया जाए। प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं से मेरी अपील है कि सत्याग्रह में बहुत ताकत होती है। शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह के मार्ग पर चलते रहिए




अखिलेश ने कहा या भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा

अखिलेश यादव ने पुलिस की बर्बरता का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा है कि इलाहाबाद में अपने रोजगार के लिए हक की आवाज बुलंद करने वाली बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार… शर्म एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है वह भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।