प्रयागराज: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के फूलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited) के संयंत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। प्रयागराज में यूरिया बनाने की कंपनी इफको में अमोनिया गैस का रिसाव.....हादसे में दो अफसरों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बीमार| बीमारों में 14 की हालत गंभीर-
गंभीर रूप से बीमारों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया| हादसे में असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन की मौत| गंभीर बीमारों में कई की हालत नाज़ुक| रात करीब 12 बजे के आसपास की घटना
हादसे के वक़्त प्लांट में करीब सौ कर्मचारी और कई अफ़सर काम कर रहे थे| अमोनिया गैस लीकेज से कर्मचारी बीमार होकर तड़पने लगे थे
इफको के पीआरओ विश्वजीत ने की हादसे और दो अफसरों की मौत की पुष्टि|
हादसे के बाद दोनों प्लांट को बंद किया गया......प्लांट बंद न होने पर हालात हो सकते थे और ख़राब| अमोनिया गैस का रिसाव होते ही मच गई थी अफरा तफरी| लापरवाही की वजह से हादसे की आशंका
पिछले दो सालों में पांच बार हो चुकी की लीकेज की घटनाएं....बार बार हो रहे लीकेज से कंपनी की साख पर उठ रहे हैं सवाल| एशिया लेवल की यूरिया उत्पादन कंपनी है इफको| इंडियन फार्मर्स एंड फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड है कंपनी का पूरा नाम| शहर से करीब 40 किमी दूर फूलपुर इलाके में स्थित है इफको|
हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के भी बड़े अफसर पहुंचे मौके पर.....हादसे की वजह अब तक बहुत साफ़ नहीं| प्लांट टू के किसी पम्प से लीकेज की आशंका
प्रयागराज के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि,''फूलपुर के इफको (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड) प्लांट में गैस रिसाव होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। प्लांट यूनिट को बंद कर दिया गया है। गैस रिसाव अब बंद हो गया है| फूलपुर में इफको प्लांट में गैस रिसाव के कारण इफको के 15 कर्मचारी की हालत बिगड़ी। सभी 15 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं|