मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Preity Zinta Birthday : 50 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा, 'डिंपल गर्ल' को इन फिल्मों ने बनाया स्टार

31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर एक थे और मां का नीलप्रभा एक गृहणी हैं।जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक…

Preity Zinta Birthday : 50 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा, 'डिंपल गर्ल' को इन फिल्मों ने बनाया स्टार
Preity Zinta Birthday : 50 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा, 'डिंपल गर्ल' को इन फिल्मों ने बनाया स्टार | फ़ोटो: TVL News


31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर एक थे और मां का नीलप्रभा एक गृहणी हैं।


जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो गयी थी। प्रीति जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई।


इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की।


प्रीति जिंटा ने अपने करियर के शुरूआती दौर में विज्ञापन फिल्मों में काम किया।


प्रीति जिंटा फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1998 में प्रीति जिंटा की एक और फिल्म सोल्जर प्रदर्शित हुई।


इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल थे। संस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।


सोल्जर टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म क्या कहना प्रीति जिंटा के करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई।


इस फिल्म के पहले लोगों की धारणा थी कि प्रीति जिंटा केवल चुलबुले कि रदार निभा सकती है लेकिन इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म दिल चाहता है प्रीति जिंटा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है।


इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी शुरू आत की थी। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म में प्रीति जिंटा के अपोजिट आमिर खान थे।


इस फिल्म में प्रीति जिंटा और आमिर खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 2003 प्रीति जिंटा के करियर के लिए खास साल साबित हुआ। इस साल उनकी कल हो ना हो और कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई।


कल हो ना हो के लिए प्रीति जिंटा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई वहीं कोई मिल गया के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नामांकित की गई।


वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म वीर जारा प्रीति जिंटा के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है।


यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा और शाहरूख खान की जोड़ी एक बार फिर से पसंद की गई।


वर्ष 2005 में प्रदर्शित और लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म सलाम नमस्ते के जरिये प्रीति जिंटा ने एक बार फिर से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।


वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म कभी अलविदा ना कहना प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम सुपरहिट फिल्म साबित हुई।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।