अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा डांस रियालिटी शो हिप हॉप इंडिया 2 को जज करती नजर आयेंगी।
एमएक्स प्लेयर ने अपने कई नए शोज की अनाउंसमेंट की है।
इसमें से एक हिप हॉप इंडिया 2 है, जिसे मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा जज करते हुए नजर आएंगे।
हिप हॉप इंडिया के पहले सीजन को रेमो डिसूजा के साथ नोरा फतेही ने जज किया था।अब दूसरे सीजन में मलाइका ने नोरा को रिप्लेस कर दिया है।
एमएक्स प्लेयर ने सोशल मीडिया पर इस शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ग्रूव करने के लिए रेडी हो जाइए इंडिया।
हिप हॉप इंडिया 2 जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर आ रहा है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में जज करती नजर आ रही हैं।