मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पुणे: सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से पांच लोगों की मौत, छह लोगों को बचाया गया, सीएम ने दिए जांच के आदेश

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टर्मिनल एक गेट में…

पुणे: सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से पांच लोगों की मौत, छह लोगों को बचाया गया, सीएम ने दिए जांच के आदेश
पुणे: सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से पांच लोगों की मौत, छह लोगों को बचाया गया, सीएम ने दिए जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टर्मिनल एक गेट में गुरुवार को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई| छह लोगों को बचाया गया। वहीं एक और ताजा जानकारी आ रही है कि उसी बिल्डिंग के एक कक्ष में फिर से आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां रेस्क्यू के लिए अब भी मौजूद हैं।


पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया,''हमें 2:45 बजे सीरम इंस्टीट्यूट की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। सभी लोगों को निकाल लिया गया है। 1 घंटे में आग बुझा दी जाएगी। इस इमारत में वैक्सीन का प्लांट या भंडारण नहीं किया जा रहा था| आग बुझ जाने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो जाएगी। हम हर पहलू की जांच करेंगे। इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था|



सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में आग लगने की घटना पर पुणे मेयर मुरलीधर मोहोल ने बताया,''यहां पहले 4 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, उन्हें सुरक्षित निकाला गया। परन्तु बाद में पता चला कि जो फ्लोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया उसमें 5 लोगों के शव को निकाला गया है|




उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया,'' ठेकेदार के लोग उस मंजिल पर काम कर रहे थे (जहां आग लगी थी) और जब दमकल विभाग के अधिकारी वहां गए, तो उन्हें पांच पूरी तरह से जले हुए शव मिले। उनमें से 2 यूपी से थे, 2 पुणे से और 1 बिहार से है| फायर ब्रिगेड ने अच्छा काम किया है। मेरी जानकारी के अनुसार सीएम कल साइट का दौरा करेंगे। जिस स्थान पर COVID वैक्सीन निर्मित है, वह प्रभावित नहीं थी। मुझे सूचित किया गया था कि रोटावायरस वैक्सीन (Rotavirus vaccine)बनाने के लिए इस इमारत (अग्नि स्थल) पर तैयारी चल रही थी|



उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया,''हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जाए। एनर्जी ऑडिट टीमों को फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं, वे कल इसे करेंगे|



महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया,'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में SEZ-3 मंजिल इलाके की बिल्डिंग में आग लगी। वहां पर वेल्डिंग का काम हो रहा था। जिसकी वजह से आग लग गई। इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है| 




घटना पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अध्यक्ष और एमडी ने कहा,''आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में अत्यंत दुखद दिन है। हमें बेहद दुख हुआ है और दिवंगत लोगों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। मानदंडों के अनुसार अनिवार्य राशि के अलावा प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा|



घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है|




घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा कि पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग की दुर्घटना में हुई मौतें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं|




घटना पर दुख जताते हुए PM मोदी ने कहा कि,''सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग की वजह से हुई मौतों से बेहद दुखी हूँ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने तथा इससे पांच लोगों की मौत की घटना पर दुख जताया और महाराष्ट्र सरकार से पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। वहां पुन: आग की एक और खबर बहुत चिंताजनक है। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह आग में झुलसे लोगों और पीड़ित परिवारों को हर जरूरी मदद मुहैया कराएं।’’





महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि, हमें मिली जानकारी के अनुसार, आग नियंत्रण में है। COVID वैक्सीन यूनिट में आग नहीं लगी थी|छह लोगों को (आग से) बचाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग एक इलेक्ट्रिक फॉल्ट के कारण लगी थी। COVID वैक्सीन सुरक्षित है। मैंने अब तक अदार पूनावाला से बात नहीं की है|



जानकारी के अनुसार, आज सुबह पुणे के मंजरी में स्थित एसआईआई के नए प्लांट में आग लगी । 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन किए जाने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था। हालांकि इस प्लांट में अभी वैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है।



इस घटना के बाद सीरम के सीईओ अदार पूनावाला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि चिंता और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद। अब तक की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आग लगने से कोई जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई है, हालांकि कुछ मंजिलों को नुकसान पहुंचा है। पूनावाला ने कहा कि मैं सरकार और सभी जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कई उत्पादन भवन होने के कारण कोविशील्ड के उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं होने वाला है। इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए हम पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने पुणे पुलिस और फायर डिपार्टमेंट का शुक्रिया अदा किया।



उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि उद्धव ठाकरे घटनास्थल का दौरा करेंगे। कार्यालय ने बताया कि ठाकरे वहां शुक्रवार की दोपहर को जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल के साथ एनडीआरएफ की एक टीम को भी रवाना किया गया था। प्लांट के ऊपर दूर से ही धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा था। पांच मंजिला इस प्लांट में कुछ दिनों में वैक्सीन का उत्पादन शुरू होने वाला था।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।