मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक हफ्ते में ही भाजपा से बलविंदर सिंह लड्डी का मोहभंग: छह दिन बाद कांग्रेस में लौटे बलविंदर सिंह लड्डी, 28 दिसंबर को BJP में हुए थे शामिल

चंडीगढ़: पंजाब के श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रे विधायक बलविंदर सिंह लड्डी का महज 6 दिनों में ही भाजपा से मोहभंग हो गया| पिछले साल 28 दिसंबर 2021 को कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भ…

एक हफ्ते में ही भाजपा से बलविंदर सिंह लड्डी का मोहभंग: छह दिन बाद कांग्रेस में लौटे बलविंदर सिंह लड्डी, 28 दिसंबर को BJP में हुए थे शामिल
एक हफ्ते में ही भाजपा से बलविंदर सिंह लड्डी का मोहभंग: छह दिन बाद कांग्रेस में लौटे बलविंदर सिंह लड्डी, 28 दिसंबर को BJP में हुए थे शामिल | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: पंजाब के श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रे विधायक बलविंदर सिंह लड्डी का महज 6 दिनों में ही भाजपा से मोहभंग हो गया| पिछले साल 28 दिसंबर 2021 को कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था| अब उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी में वापसी करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है| 28 दिसंबर को लड्डी के साथ कादियान विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फतेह जंग बाजवा ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया था| वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रताप बाजवा के भाई हैं|



6 दिनों बाद भाजपा में शामिल हुए विधायक बलविंदर सिंह लड्डी ने सोमवार को घर वापसी की है| उन्होंने दोबारा कांग्रेस में वापसी के बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा से कांग्रेस पार्टी के साथ रहे हैं|पार्टी को किसी भी तरह से सेवा देना पड़े तो वह देंगे|



गौरतलब है कि. विधायक बलविंदर लड्डी पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) से पूर्व कांग्रेस के दो बड़े विधायक फतेह जंग बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से बलविंदर सिंह लड्डी ने भाजपा ज्वाइन की थी| भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद बलविंदर सिंह लाडी ने आज घर वापसी कर ली|



फतेह जंग बाजवा पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं| बता दें कि बड़े भाई प्रताप सिंह बाजवा के कादियान से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने से फतेह जंग बाजवा नाराज हो गए थे| प्रताप सिंह बाजवा के साथ इस खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेह जंग की उम्मीदवारी का समर्थन किया था|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।