जालंधर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि पंजाब में कांग्रेस CM चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों से कहा कि,'' जल्द ही आप सभी की पसंद का एक नाम आपके सामने रखेंगे। पंजाब के बाक़ी सभी नेता और मैं मिलकर नई सरकार को मज़बूत करेंगे। कांग्रेस ने पिछला चुनाव भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM चेहरा घोषित कर लड़ा था। हालांकि इस बार सीएम चेहरे पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी दावा ठोक रहे हैं।
गुरुवार को पंजाब में कांग्रेस की वर्चुअल रैलीमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी से राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की| जालंधर वर्चुअल रैली के दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,हमारे बीच (सिद्धू के बीच) कोई लड़ाई नहीं है। पंजाब चुनाव के लिए घोषित करें मुख्यमंत्री चेहरा, हम (पंजाब कांग्रेस) एक साथ खड़े रहेंगे|
जिसके बाद,''कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''चन्नी जी, सिद्धू जी, पंजाब की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि हम CM उम्मीदवार का नाम घोषित करें। मेरा वादा है कि जल्द ही आप सभी की पसंद का एक नाम आपके सामने रखेंगे। पंजाब के बाक़ी सभी नेता और मैं मिलकर नई सरकार को मज़बूत करेंगे।
जालंधर में 'पंजाब फतेह रैली' में राहुल गांधी ने कहा कि अगर पंजाब जानना चाहता है तो कांग्रेस पंजाब में सीएम चेहरे का ऐलान करेगी। इस बारे में वह पार्टी और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी ने मुझे कहा कि दोनों में से जो भी लीड करेगा, दूसरा उसकी पूरी मदद करेगा। इससे मुझे बहुत खुशी हुई।
'पंजाब फतेह रैली' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा| अगर कांग्रेस पार्टी, पार्टी कार्यकर्ता और पंजाब चाहता है तो फिर हम मुख्यमंत्री का निर्णय लेंगे, हम इसका निर्णय अपने कार्यकर्ताओं से पूछकर लेंगे|