मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली में टप्पेबाजी की झूठी सूचना देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार: विस्किट डिलीवरी का पैसा हड़पकर पुलिस को दी झूठी सूचना, सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म; 1.85 लाख रुपये बरामद

रायबरेली: रायबरेली की सलोन कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है| दोनों आरोपी कर्ज को उतारने के लिए टप्पेबाजी की झूठी कहानी बनाई थी।…

रायबरेली में टप्पेबाजी की झूठी सूचना देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार: विस्किट डिलीवरी का पैसा हड़पकर पुलिस को दी झूठी सूचना, सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म; 1.85 लाख रुपये बरामद
रायबरेली में टप्पेबाजी की झूठी सूचना देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार: विस्किट डिलीवरी का पैसा हड़पकर पुलिस को दी झूठी सूचना, सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म; 1.85 लाख रुपये बरामद | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली की सलोन कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है| दोनों आरोपी कर्ज को उतारने के लिए टप्पेबाजी की झूठी कहानी बनाई थी। बार- बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने जुर्म कुबूल कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी रजत शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला और मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद रईस जनपद लखनऊ के थाना मदेयगं??? के शिव नगर खदरा के रहने वाले है|



दिनांक 1 जनवरी 2023 को मोहम्मद कैफ जो कि एक बिस्किट डिलीवरी बॉय हैं, ने थाना सलोन पर सूचना दी कि वह इलाहाबाद से बिस्किट डिलीवरी करके आ रहा था, तभी लालगंज अझारा (जनपद प्रतापगढ़) के पास दो लोगों ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। रास्ते में हवेली रेस्टोरेंट के पास दोनो ने पिकप ड्राइवर से कहा रुको चाय पीना है। जब चाय पी रहे थे उसी दौरान एक काली सफारी गाड़ी उसकी पिकप गाड़ी के आगे आकर कुछ देर के लिए रूकी। 


इसके बाद दोनो व्यक्तियों ने कहा कि उनकी गाड़ी आ गई है और वह दोनो चाय का पैसा देकर काली सफारी में चले गए। जब पिकप ड्राइवर चाय का पैसा देकर अपनी गाड़ी पर पहुंचा तो देखा की उसकी गाड़ी में रखे पैसे नही हैं। 



इस बात की सूचना वह फोन से पुलिस को दिया| सूचना मिलते ही पुलिस फौरन हरकत में आई। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुये आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज इत्यादि चेक किए गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुये नियमानुसार जांच एवं अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। जांच (सीसीटीवी फुटेज) में किसी भी सीसीटीवी में काले रंग की सफारी नहीं दिखाई पड़ी।



 आज , 03 जनवरी 2023 को थाना सलोन व सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना सलोन पर मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद रईस और रजत शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया | अभियुक्त रजत शुक्ला के कब्जे से 25000/-रुपये और मोहम्मद कैफ के कब्जे से 1,65,000/- रुपये बरामद किये गये है। जिनके विरूद्ध थाना सलोन पर विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 



पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम दोनो जुआं खेलने के आदी थे जिसके कारण हमेशा पैसे की तंगी रहती थी। हम लोगो ने एक बाइक खरीदने की योजना बनाई थी और हमारे पास पैसो की व्यवस्था नही हो पायी थी। हम दोनो रईस के यहां नौकरी करते है दिनांक 1 जनवरी 2023 को जनपद इलाहाबाद से बिस्किट डिलीवरी करके आ रहे थे तभी मन में विचार आया कि विस्किट डिलीवरी के पैसे अपने पास रख लिये जाय और मालिक से बचने के लिये इसकी झूठी सूचना थाने पर दे दी जाये। इसी योजनानुसार हम दोनों ने हवेली रेस्टोरेंट के पास पुलिस को टप्पेबाजी की झूठी सूचना दे दी थी और पैसे हम दोनो ने अपने पास रख लिये थे। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।