रायबरेली: रायबरेली की थाना लालगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए अवैध तमन्चा, चाकू व अन्य उपकरण के साथ 2 भाइयों को गिरफ्तार किया| मुखविरखास की सूचना के आधार पर लालगंज पुलिस ने चित्रसेन पुत्र महारथी और सूर्यसेन पुत्र महारथी को चोरी की योजना बनाते हुये गिरफ्तार किया गया|
चित्रसेन के कब्जे से एक तमन्चा , सूर्यसेन के कब्जे से एक चाकू, एक सब्बल ( आला नकब ), एक बसुली , एक पेचकस, एक सरिया ( लोहे की छड़) , एक आरी, एक प्लास्टिक की टार्च, एक छेनी बरामद हुआ है।
लालगंज पुलिस के मुताबिक,''अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग दिन में दुकान घर की रेकी करते हैं तथा योजना बनाकर रात्रि में मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। आज भी हम लोग चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. चित्रसेन पुत्र महारथी निवासी ग्राम गुम्दापुर मजरे भीरा गोविन्दपुर थाना लालगंज
02. सूर्यसेन पुत्र महारथी निवासी ग्राम गुम्दापुर मजरे भीरा गोविन्दपुर थाना लालगंज