मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं। किसान-गरीब की जिंदगी दूभर हो गई है। भाजपा राज में क…

जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं: अखिलेश यादव
जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं। किसान-गरीब की जिंदगी दूभर हो गई है। भाजपा राज में केवल पूंजीघराने ही पनप रहे है, शेष गरीबी रेखा को बढ़ाते जा रहे है। लगातार दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होती जा रही है। लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कर्ज और निराशा में डूबे परिवार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति भयावह और चिंताजनक है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,'' भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी  हो रही है। पिछले एक माह में आटा, दाल के दाम दस रूपए तक बढ़ गए है। रवा, छोला, मैदा, जीरा सब कुछ मंहगा हो गया है। गरीब और मध्यमवर्गीय लोग उपभोग की वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोत्तरी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वह क्या खाए? और क्या बचाए?


सरकार में सत्ता सुख लूट रहे भाजपा नेतृत्व को उस गरीब की क्या चिंता होगी जिसकी प्रतिदिन की कमाई सौ रूपए से भी कम होती है। दिहाड़ी मजदूर को अक्सर बिना काम घर बैठ जाना पड़ता है। मनरेगा में भ्रष्टाचार और धांधली के चलते अब श्रमिकों को नियमित काम नहीं मिल पा रहा है। भाजपा राज में संविदा पर ही अब सब काम होने लगा है जिसमें न नौकरी की सुरक्षा है और न समय से वेतन मिलने की गारन्टी है। 


सपा अध्यक्ष ने कहा कि,''महंगाई  की मार से देश का अन्नदाता किसान भी बहुत परेशान है। प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से मंहगाई बेलगाम है। भाजपा सरकार की मनमानी के चलते देश में गरीबों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार के रहते महंगाई और भ्रष्टाचार से छुटकारा मुश्किल है।       

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।