मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रायबरेली: चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, पलिस मुठभेड़ में चोरी के सामान व नकदी सहित 3 गिरफ्तार

रायबरेली: रायबरेली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया| पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के सामान व नगदी तथा अवैध शस्त्र/कारतूस सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया| पुलिस ने बताया,''26 अप्रैल को थाना सलोन…

रायबरेली: चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, पलिस मुठभेड़ में चोरी के सामान व नकदी सहित 3 गिरफ्तार
रायबरेली: चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, पलिस मुठभेड़ में चोरी के सामान व नकदी सहित 3 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया| पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी के सामान व नगदी तथा अवैध शस्त्र/कारतूस सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया| पुलिस ने बताया,''26 अप्रैल को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/गश्त के दौरान मुखविरखास की सूचना पर थाना सलोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-591/2020 धारा-457,380,411 भादवि व थाना हथिगवाँ जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-220/2020 धारा-394,411 भादवि से सम्बंधित अभियुक्तगण राकेश गुप्ता पुत्र गयाप्रसाद उर्फ गयादीन,  रज्जन सोनी पुत्र लालाजी सोनी और गोविन्द पुत्र बन्टू मंगता को थाना क्षेत्र के पीएचसी के पीछे नहर पटरी से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। 




निवासी नोहर का पुरवा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, 2-रज्जन सोनी पुत्र लालाजी सोनी निवासी शेखपुर लवाना मजरे भवानीगंज थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़, 3-गोविन्द पुत्र बन्टू मंगता निवासी रामपुर गोदौली मजरे मलिकपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के पीएचसी के पीछे नहर पटरी से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। 



पुलिस ने बताया,''अभियुक्त राकेश गुप्ता पुत्र गयाप्रसाद द्वारा गिरफ्तारी से बचने तथा पुलिस टीम को जान से मारने की नियति से पुलिस टीम पर अवैध शस्त्र से फायर किया गया। 




अभियुक्तों की जामातलाशी/मौके पर कब्जे से 53000/- रूपये नकद, 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, 10 जोड़ी पायल सफेद धातु, 10 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 01 जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 05 अदद अगूठी पीली धातु, 02 अदद चैन पीली धातु, 01 जोड़ी झुमका पीली धातु, 01 अदद कटर, 01 अदद सब्ब्ल, 01 अदद आरी, 01 अदद टार्च, 04 अदद की-पैड मोबाइल तथा 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल वाहन संख्या-UP72AC3936 बरामद किया गया। 



इस सम्बन्ध में थाना सलोन पर मुकदमा अपराध संख्या-141/2021 धारा-307,401 भादवि, मुकदमा अपराध संख्या-142/2021 धारा-411,473 भादवि व क्रमशः मुकदमा अपराध सख्या-143,144/2021 धारा3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 




 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1-राकेश गुप्ता पुत्र गयाप्रसाद उर्फ गयादीन निवासी नोहर का पुरवा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़। 

2-रज्जन सोनी पुत्र लालाजी सोनी निवासी शेखपुर लवाना मजरे भवानीगंज थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़। 

3- गोविन्द पुत्र बन्टू मंगता निवासी रामपुर गोदौली मजरे मलिकपुर जनपद प्रतापगढ़। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।