मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: बैंक में कैश जमा करने जा रहे पेट्रोलपंप कर्मियों से लुटे 8 लाख रुपये, पुलिस ने एक घंटे में लुटेरों को धर दबोचा

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बाइक सवार लुटेरों ने महराजगंज इलाके के पेट्रोल पंप कर्मियों से आठ लाख रुपए लूट लिए| दिनदहाडे लूट की घटना से हड़कंप मच गया| सूचना मिलते ही पुलिस ने मुस्तैदी…

रायबरेली: बैंक में कैश जमा करने जा रहे पेट्रोलपंप कर्मियों से लुटे 8 लाख रुपये, पुलिस ने एक घंटे में लुटेरों को धर दबोचा
रायबरेली: बैंक में कैश जमा करने जा रहे पेट्रोलपंप कर्मियों से लुटे 8 लाख रुपये, पुलिस ने एक घंटे में लुटेरों को धर दबोचा | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बाइक सवार लुटेरों ने महराजगंज इलाके के पेट्रोल पंप कर्मियों से आठ लाख रुपए लूट लिए| दिनदहाडे लूट की घटना से हड़कंप मच गया| सूचना मिलते ही पुलिस ने मुस्तैदी से एक घण्टे में दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

आईजी रेंज और पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हज़ार की धनराशि महराजगंज पुलिस दल को पुरुस्कार स्वरूप दी है




आईजी रेंज लखनऊ ने ट्वीट किया,''रायबरेली पुलिस द्वारा पेट्रोलपंपकर्मी के साथ घटित लूट की घटना में त्वरित कार्यवाही....घटना में शामिल 2अभियुक्त रूपयो सहित तुरंत गिरफ्तार| चुनाव के समय पुलिसबल की कमी के बावजूद अतिअल्प समय में घटना का अनावरण सराहनीय है, पुलिसटीम को रु10,000 पुरस्कार|




पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को बताया कि महराजगंज के कुबना पुल इलाके में मां वैष्णो फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सेल्स कर्मी बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे कि दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने असलहों के बल पर तकरीबन आठ लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। करीब एक घण्टे में पुलिस ने कॉम्बिंग करके दोनों लुटेरों को लूट के माल समेत गिरफ्तार कर लिया है।




पुलिस अधीक्षक ने बताया रायबरेली के रहने वाले शकील और अखिलेश यादव ने सुबह करीब 11 बजे महराजगंज के कुबना पुल के पास से पेट्रोल पंप कर्मियों से बैंक में रुपया जमा कराते जाते समय आठ लाख रुपए लूट लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस दल ने कॉम्बिंग करते हुए लुटेरों पर अपनी घेराबंदी सघन कर दी, इतेफाक से फरार हो चुके आरोपियों की मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से लगभग दो तीन किलोमीटर दूर जा कर रास्ते मे दगा दे गयी और वह पैदल भागने लगे। पुलिस की घेराबंदी और आसपास लोगो के सहयोग से दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस को आरोपियों के पास से लूट का माल व मोटरसाइकिल आदि बरामद हुए है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।