नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ऐंठ लिए 10 लाख रुपये, माँगने पर असलहे की बट से मारकर किया घायल, अवैध असलहों के साथ चार अरेस्ट
रायबरेली: कस्बा खीरों के एक युवक के माध्यम से राज्य भण्डारण निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा 10 लाख रुपये लिए गए थे। खीरों निवासी देवनारायण उर्फ बालठाकरे ने आरोप लगाया है कि उसने क्षे…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ऐंठ लिए 10 लाख रुपये, माँगने पर असलहे की बट से मारकर किया घायल, अवैध असलहों के साथ चार अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: कस्बा खीरों के एक युवक के माध्यम से राज्य भण्डारण निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा 10 लाख रुपये लिए गए थे। खीरों निवासी देवनारायण उर्फ बालठाकरे ने आरोप लगाया है कि उसने क्षेत्र के कई युवकों से उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम में नौकरी लगवाने के लिए लच्छीपुर निवासी विजय सिंह को 10 लाख रुपये लगभग साढ़े पांच वर्ष पूर्व दिलवाए थे ।
माँगने पर आधा दर्जन लोग अवैध असलहों से लैस होकर कस्बा खीरों पहुँचे और गाली देते हुए मारपीट की और जान से मारने का प्रयास करते हुए असलहे की बट से मारकर घायल कर दिया ।
जब उसने पुलिस को घटना की सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुँचने से पहले कुछ लोग अवैध असलहों के साथ भाग गए । पुलिस ने अवैध असलहों के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर मामला सामने आया है । चार लोगों को हिरासत में लिया गया है । उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं । पूँछतांछ की जा रही है । तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।