मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख पचास हज़ार रुपये की ठगी

रायबरेली: रायबरेली की थाना सलोन पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख पचास हज़ार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी नारेन्द्र सिंह पुत्र पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया| थाना सलोन के क्षेत्र अंतर्गत रेवली उमर…

रायबरेली: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख पचास हज़ार रुपये की ठगी
रायबरेली: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख पचास हज़ार रुपये की ठगी | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली  की थाना सलोन पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख पचास हज़ार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी नारेन्द्र सिंह पुत्र पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया| थाना सलोन के क्षेत्र अंतर्गत रेवली उमरपुर मजरे निवासी नारेन्द्र सिंह ने थाना कोतवाली नगर के करहिया बाजार वीरभानपुर के रहने वाले सार्थक शुक्ला पुत्र विनोद कुमार को SBI बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख पचास हज़ार रुपये ठग लिए थे|पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सलोन में की है। थाना सलोन पुलिस ने आज दिनांक 26 नवम्बर 2022 को अभियुक्त नारेन्द्र सिंह को बस स्टाप सलोन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|



सलोन थाना क्षेत्र के वीरभानपुर करहिया बाजार निवासी सार्थक शुक्ला पुत्र विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि,'' नारेन्द्र सिंह द्वारा भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर आरक्षित कोटे में नौकरी दिलवाने के नाम पर कई कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिये गये तथा कुछ समय बाद मुझे भारतीय स्टेट बैंक शाखा हजरतगंज लखनऊ का ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त हुआ। 



जब मैं ज्वाइनिंग लेटर लेकर बैंक पर गया तो चपरासी ने लेटर लेकर बताया कि मैं साहव को दे दूंगा और मुझे वापस कर दिया गया। इस दौरान ही नारेन्द्र सिंह द्वारा मुझसे धीरे-धीरे कुल आठ लाख पचास हजार रुपये अपने खाते में ले लिये गये | जब ज्वाइनिंग में देरी का कारण पूछा गया तो टालमटोल करने लगे। शंका होने मेरे द्वारा छानवीन की गयी तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर कूटरचित था । जब इन लोगों से अपना रुपया वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी देते हुए रुपया वापस करने से मना कर दिया गया । 



हताश होकर पीड़ित राकेश ने थाने में लिखित तहरीर दी है और अपना पैसा वापस लेने की गुहार लगाई। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलोन पर मुअसं-609/2022 धारा-419, 420, 467,468,471,504,506,406 भादवि पंजीकृत किया गया था ।



थाना प्रभारी ने बताया कि,' आज शनिवार को  थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नारेन्द्र सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी उमरपुर मजरे रेवली थाना सलोन को विवेचना के क्रम में मुखबिरखास की सूचना पर बस स्टाप सलोन से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।