नौजवानों को नहीं मिल रहा रोजगार, लोग चिलम पीकर चला रहे सरकार: अखिलेश यादव का हमला
रायबरेली: खबर यूपी के रायबरेली से है जहां अपने दो दिवसीय दौरे पर समाजवादी परिवर्तन रथयात्रा लेकर पहुंचे। अखिलेश यादव ने अंतिम दिन पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा -भाजपा सरका…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
नौजवानों को नहीं मिल रहा रोजगार, लोग चिलम पीकर चला रहे सरकार: अखिलेश यादव का हमला | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: खबर यूपी के रायबरेली से है जहां अपने दो दिवसीय दौरे पर समाजवादी परिवर्तन रथयात्रा लेकर पहुंचे। अखिलेश यादव ने अंतिम दिन पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा -भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों, गरीबों की विरोधी सरकार है। इस सरकार में किसानों को खाद नहीं मिल रही बिजली पानी की समस्या है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है लोग चिलम पीकर सरकार चला रहे हैं।
अखिलेश यादव यही नही रुके, उन्होंने कहा जब जब चुनाव नजदीक आता है तो कार्यकर्ताओं पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने लगता है। अभी तो इनकम टैक्स का ही पड़ा है आगे भी ईडी और अन्य संस्थाएं भी है। जो दबाव बनाएंगे। इनकम टैक्स में पुलिस छापे डाल रही है जो सांड और बैल पकड़ने वाली पुलिस है।
समाजवादी विजय रथ यात्रा में गाजीपुर से लखनऊ तक जो समर्थन किसानों का व्यापारियों का मजदूरों का मिला जिसकी आवाज दिल्ली तक पहुंच गई। उत्तर प्रदेश में जो घटना हुई जिसमें किसानों को जीप से कुचल दिया गया उसे देखकर जलियांवाला बाग याद आता है जिसमें अंग्रेजों ने सामने से गोली मारी थी। एक पत्रकार ने दाल में पानी दिखाया था, एक पत्रकार ने सही दिखाया उस पर मुकदमे लाद दिए गए। इस तरह जो भी सरकार की सच्चाई दिखाएगा उसको दबाने का काम सरकार करेंगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।