मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी की हार का डर जितना बढ़ेगा, छापे उतने ही पड़ेंगे: यूपी चुनाव से पहले सपा नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापेमारी पर बोले अखिलेश यादव

लखनऊ: आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय समेत कई नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है| सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए…

बीजेपी की हार का डर जितना बढ़ेगा, छापे उतने ही पड़ेंगे: यूपी चुनाव से पहले सपा नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापेमारी पर बोले अखिलेश यादव
बीजेपी की हार का डर जितना बढ़ेगा, छापे उतने ही पड़ेंगे: यूपी चुनाव से पहले सपा नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापेमारी पर बोले अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय समेत कई नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है| सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि,'' केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है| भाजपा चुनाव में हार की डर की वजह से ऐसा कर रही है| जैसे-जैसे बीजेपी की हार का डर बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे छापेमारी का दौर भी बढ़ता जाएगा| उन्होंने कहा कि जनता इस चुनाव में भाजपा का साथ नहीं देने वाली है|



अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे बीजेपी को हार कि चिंता सताएगी। बीजेपी के सारे बड़े नेता यूपी आएंगे। इनकम टैक्स का इंतजार था वह भी आ गए। इनकम टैक्स क्या, अभी ईडी आएगी, सीबीआई आएगी। न जाने कौन-कौन सी एजेसियां आएंगी। साजिश फैलाई जाएंगी, षडयंत्र होंगे लेकिन साइकल नहीं रुकेगी।



सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि जिस तरह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सपा का रथ निकला, गाजीपुर से गाजीपुर बॉर्डर तक आवाज पहुंची, युवा जुटा, किसानों का अपमान हुआ, किसानों को आतंकी जैसे शब्दों से संबोधित किया, किसानों के लिए कीलें लगाई गईं, किसानों को जीप से कुचल दिया गया। हत्याएं की गईं। इससे हमें जलियावाला बाग हत्याकांड याद आता है।




अब क्या बाइस के लिए भाजपा सरकार उप्र की बाइस करोड़ जनता के यहाँ छापे डालेगी

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जायेगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा फिर भी सपा का रथ व हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा।  अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के ख़िलाफ़ विपक्ष के साथ खड़ी है, अब क्या बाइस के लिए भाजपा सरकार उप्र की बाइस करोड़ जनता के यहाँ छापे डालेगी।



https://www.thevirallines.net/raebareli-news-uttar-pradesh-bjp-sent-it-fearing-defeat-says-akhilesh-yadav-on-income-tax-department-raids-on-sp-leaders-bases



'बंगाल में छापेमारी नहीं आई काम'

बंगाल चुनाव में भी केंद्रीय एजेसियों का गलत फायदा उठाया गया। बीजेपी ने खूब छापेमारी करवाई। लेकिन क्या हुआ? ममता बनर्जी की सरकार बनी। महाराष्ट्र में भी यही किया। ड्रग्स मामले में छापेमारी की। जो क्रूज था वह बीजेपी के एक बडे़ नेता का था लेकिन इस पर सवाल खड़े नहीं हुए।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-income-tax-department-raids-the-places-of-leaders-close-to-akhilesh-yadav-before-the-polls-in-up



'महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा न बने इसलिए छापेमारी'

जनता का चुनाव है सीबीआई इनकम टैक्स का चुनाव नहीं है। बेरोजगारी महंगाई पर बहस न हो जाए, किसान दोगुनी आय न मांग लें इसलिए बीजेपी यह छापेमारी करवा रही है। ठोको राज में कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस को सांड़ पकड़ने के लिए भेज देंगे, पुलिस को छापा मारने के लिए भेज दोगे तो कानून-व्यवस्था कौन देखेगा?




बता दें कि इनकम टैक्स ने आज सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के मऊ ठिकाने, अखिलेश यादव के पीएस जैनेंद्र यादव के लखनऊ ठिकाने और आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव के मैनपुरी ठिकाने पर एकसाथ छापेमारी की है| वहीं छापेमारी को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीजेपी पर हमलावर हैं| उन्होंने कहा है कि चुनावों में हार को देखकर बीजेपी परेशान है| अब बीजेपी कोई भी जतन कर ले, लेकिन यूपी में सरकार नहीं बनने वाली है|





बाबा के सामने लैपटॉप ले जाओ तो घबरा जाएंगे

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''बीजेपी कह रही थी रामराज्य लाएंगे। समाजवाद नहीं... समाजवाद आ जाए तो रामराज्य आ जाएगा। बाबा के सामने लैपटॉप ले जाओ तो घबरा जाएंगे वह लैपटॉप क्या बांटेंगे। बेटियों को सशक्त करना चाहते हैं तो उन्हें आर्थिक मजबूत करें, उन्हें सक्षम करें। समाजवादी पार्टी का मानना है कि बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हों, सम्मान और अधिकार पाएं। हम उनके लिए जो कर सकते हैं करेंगे। लगातार सरकार उनके लिए योजनाएं बनाएं। हमने जब लैपटॉप बांटे थे तो सबसे ज्यादा बेटियों को मिले थे, समाजवादी पेंशन महिलाओं को दे रहे थे। समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।