मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“भाजपा का इन्वेस्टर मीट धोखा..”: अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, बोले- भाजपा के मंत्री निवेश लाने नहीं, विदेश घूमने गए थे

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का इन्वेस्टर मीट धोखा है। 2024 का चुनाव आ गया है, भाजपा सरकार जनता को धोखा देने के जगह-जगह इसी त…

“भाजपा का इन्वेस्टर मीट धोखा..”: अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, बोले- भाजपा के मंत्री निवेश लाने नहीं, विदेश घूमने गए थे
“भाजपा का इन्वेस्टर मीट धोखा..”: अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, बोले- भाजपा के मंत्री निवेश लाने नहीं, विदेश घूमने गए थे | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का इन्वेस्टर मीट धोखा है। 2024 का चुनाव आ गया है, भाजपा सरकार जनता को धोखा देने के जगह-जगह इसी तरह का आयोजन कर दिखावा करेगी। भाजपा के मंत्री निवेश लाने नहीं, विदेश घूमने गए थे। सिर्फ एमओयू साइन होने का मतलब निवेश आना नहीं है।


अखिलेश यादव आज रायबरेली में समाजवादी विधान मंडल दल उ0प्र0 विधानसभा के मुख्य सचेतक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय की माताजी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त मीडिया को संबोधित कर रहे थे।


यादव ने कहा कि भाजपा के लोग दो सरकार में पुराने कारखाने नहीं चला पाए, चलते कारखाने बंद हो गए, ये लोग क्या इन्वेस्टमेंट लाएंगे। भाजपा सरकार 6 साल में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं ला पायी। सरकार बताए कि निवेश किस औद्योगिक नीति से ला रही है? पिछले एमओयू साइन होने पर जो इन्वेस्टमेंट आया है उसमें कितनी इंडस्ट्री को इन्सेन्टिव दिया है। उन्होंने कहा अगर सरकार ने इन्सेंटिव नहीं दिया, बजट से पैसा नहीं दिया, कोई पालिसी नहीं थी, इसका मतलब जमीन पर कुछ नहीं उतरा।


अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भाजपा झूठ बोलने में नम्बर एक है। इस सरकार में किसी को भी काम नहीं मिल सकता। जनता भाजपा को जवाब देगी। भाजपा साफ हो जायेगी। भाजपा कानून और संविधान को नहीं मान रही है। जनता इनका सफाया करेगी।


भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। पुलिस को जो काम करना चाहिए, वह नहीं कर रही है उसके अलावा सब कर रही है। भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर जवाब नही देती। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा पुलिस को आगे कर रही है। विधान परिषद, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत में बूथ लूटे गये, जिसने विरोध किया उन पर मुकदमें लगा दिए गए। पत्रकार और मीडिया सच्ची खबर दिखा देते है तो सरकार उन पर भी एफआई आर दर्ज कराने का डर दिखाती है। इससे पूर्व लखनऊ बछरावां होते हुए रायबरेली जाते समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों ने  जगह-जगह अखिलेश यादव का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। श्री यादव ने रास्ते भर स्वागत करने वाले गांव के हजारों लोगों का अभिवादन किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।