मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

2443 श्रमिक लाभार्थियों को 2 करोड़ से अधिक रूपये धनराशि के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र व मेधावी छात्र साइकिल पाकर हुए लाभान्वित

रायबरेली: दीनशाह गौरा विकास खण्ड स्थित चरूहार जियायक के मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय महामाया नगर में मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग उ…

2443 श्रमिक लाभार्थियों को 2 करोड़ से अधिक रूपये धनराशि के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र व मेधावी छात्र साइकिल पाकर हुए लाभान्वित
2443 श्रमिक लाभार्थियों को 2 करोड़ से अधिक रूपये धनराशि के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र व मेधावी छात्र साइकिल पाकर हुए लाभान्वित | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: दीनशाह गौरा विकास खण्ड स्थित चरूहार जियायक के मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय महामाया नगर में मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग उ0प्र0 द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण, मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद बदायंू डा0 संघमित्रा मौर्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 




आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा0 संघमित्रा मौर्या द्वारा श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के चिकित्सा सहायता योजना के 1108 लाभार्थियों श्रमिकों को 32,66,000 धनराशि, शिशु मातृत्व एवं बालिका मदद योजना के 189 लाभार्थियों को 43,85,928 धनराशि, कन्या विवाह योजना के 78 लाभार्थियों को 42,90,000, मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के 19 लाभार्थियों को 50,00,000, अंत्येष्टि सहायता योजना के 19 लाभार्थियों को 4,75,000, आवास सहायता योजना के 05 लाभार्थियों को 2,50,000 तथा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों 524 लाभार्थियों को 6,81,300 तथा संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत साईकिल पाने वाले छात्र-छात्राओं 501 लाभार्थियों को 17,53,500 इसी प्रकार कुल पात्र लोगों को 2443 श्रमिकों/लाभार्थियों को 2 करोड़ 1 लाख 1 हजार 728 रूपये की योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र सहित साईकिल आदि वितरित कर श्रमिकों व लाभार्थियों के चहरों पर खुशियां जाहिर हुई। मिशन महिला शक्तिकरण की अनेक महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





सांसद डा0 संघमित्रा मौर्या ने कहा कि श्रमिकों के हितार्थ प्रदेश सरकार द्वारा शिशु हितलाभ योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, आवास सहायता योजना आदि योजनाए श्रमिकों के हित के लिए चलाई जा रही है। जिसका श्रमिक लाभ ले रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रमिक को मिले। श्रमिको के हित की लाभ परक योजनाए सरकार शीर्ष प्राथमिकाओं में से है। सरकार की मंशा है कि अन्तिम छोर तक बैठे पात्र गरीब व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की लाभ परक योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक दे ताकि व लाभ लेने से वंचित न रह सके।





बदायूं सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव शहर-शहर साफ-सफाई, स्वच्छता सिंचाई की व्यवस्था हर घर को बिजली मुफ्त कनेक्शन आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है तथा श्रमिको सहित आमजनमानस के लिए अच्छे दिन है। देश व प्रदेश का चर्तुद्धिक विकास हुआ है। संगठित एवं असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिको की रोजी-रोटी की सुरक्षा, उनकी आय बढ़ाने, उनकी स्वास्थ्य सुविधा और उनके मान-सम्मान पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास व सबका सम्मान के सूत्र पर चल रही है। इससे श्रमिकों सहित आमजनमानस के चेहरे पर चमक आने के साथ उनकी खुशहाली बढ़ रही है। श्रम विभाग की उपलब्धियों व योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों के हित के लिए पूरी तरह से दृढ संकल्पित है।



 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्कृष्ट मौर्या (बुद्ध प्रिय अशोक) ने कहा कि सरकार की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चों भी डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस, डीएम, एसडीएम आदि बन सके इसके लिए बच्चें के पैदा होने के साथ ही उसके युवा अवस्था तक पढ़ाई लिखाई का खर्च सरकार द्वारा वहन किये जाने की कई योजनाएं चलाई जा रही है। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना उ0प्र0 मंे लागू है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, माटी कला बोर्ड आदि का श्रमिको के हित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने श्रम विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित जनों द्वारा सूचना विभाग की सुशासन के वर्ष विकास पुस्तक भी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक एस0एस0 पाण्डेय द्वारा बखूबी से किया गया।




इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीषवर्धन सिंह, महिला कल्याण विभाग के संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, अपर श्रमायुक्त लखनऊ बी0के0 राय, श्रम परिवर्तन अधिकारी राकेश कुमार पाल, उत्कृष्ट मौर्य, सहायक श्रमायुक्त आर0एन0 तिवारी, एसडीएम डलमऊ विजय कुमार, सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह, डीडी सूचना प्रमोद कुमार, सहायक श्रमायुक्त शंकर, बीडीओं, आदि सहित बड़ी संख्या में मिशन शक्ति की महिलाएं रंजना चैधरी आदि मिशन शक्ति के तहत महिलाएं उपस्थित थी। आयोजित कार्यक्रम में बदांयू सांसद डा0 संघमित्रा मौर्य व उत्कृष्ट मौर्य को करूणा के सागर महामानव गौतम बुद्ध की प्रतिमा आदि स्मृति चिन्ह भेंट किया।





रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।