रायबरेली: सहन की भूमि पर दबंगों का कब्जा, महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार
लालगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सांड़ी मजरे उदवामऊ गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरहंगी और दबंगई के बल पर उसकी सहन की भूमि (गड़ही) में कब्जा करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी आभा सिं…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
रायबरेली: सहन की भूमि पर दबंगों का कब्जा, महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार | फ़ोटो: TVL News
लालगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सांड़ी मजरे उदवामऊ गांव की एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरहंगी और दबंगई के बल पर उसकी सहन की भूमि (गड़ही) में कब्जा करने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी आभा सिंह ने शनिवार को एसडीएम जीतलाल को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही शिक्षक देवेंद्र सिंह और उनके पिता शिवभूषण सिंह ने दबंगई के बल पर उनकी सहन की भूमि पर दीवाल बनाकर कब्जा कर लिया। उसने आरोप लगाया कि जबरिया दबंगई करते हुए उन्होंने 30 फुट लंबी व 5 फुट ऊंची दीवार का निर्माण कर उसकी बुजुर्गी भूमि पर कब्जा कर लियाहै।
महिला ने आरोपियों को दबंग व विस्तारवादी बताते हुए गांव की राजकीय भूमि गाटा संख्या 176, 178 व 224 जोकि क्रमशः पशु चिकित्सालय, पंचायत भवन और रास्ता दर्ज भू अभिलेख पर कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को तहरीर देकर सहन की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।