मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डलमऊ कोतवाली आवासीय परिसर बना मयखाना, महिला ने कोतवाली पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

डलमऊ/रायबरेली:अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली डलमऊ पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे डलमऊ कोतवाली आवासीय परिसर में शराब…

डलमऊ कोतवाली आवासीय परिसर बना मयखाना, महिला ने कोतवाली पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
डलमऊ कोतवाली आवासीय परिसर बना मयखाना, महिला ने कोतवाली पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप | फ़ोटो: TVL News

डलमऊ/रायबरेली:अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली डलमऊ पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे डलमऊ कोतवाली आवासीय परिसर में शराब की बोतलें बड़ी संख्या में पड़ी दिखाई पड़ रही हैं।




ऐसा लगता है यह किसी कोतवाली का नहीं बल्कि मयखाने का दृश्य है। इसके अलावा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया जब संध्या अग्निहोत्री नामक महिला कार्यालय पहुंची और उन्होंने चीख-चीख कर डलमऊ कोतवाल समेत स्टाफ पर बेहद आपत्तिजनक व संगीन आरोप लगाए।





संध्या का कहना है कि पुलिस द्वारा उससे लड़कियों की सप्लाई की मांग की जाती है और सुनवाई न होने पर उसे धमकाया जाता है कि एसपी नहीं, मुख्यमंत्री योगी तक चली जाओ कोई नहीं सुनेगा, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।




बहरहाल डलमऊ कोतवाल श्रीराम के ऐसे कई और वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमे वह नागरिकों के ऊपर डंडे बरसाते, गाली-गलौज करते, अभद्रता करते नजर आए थे।क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन व बालू खनन, अवैध पेड़ कटान करवाने के भी उन पर आरोप लग चुके हैं। पर जानकारों की मानें तो वह पुलिस अधीक्षक रायबरेली के चहेते अफसरों में शुमार हैं और उन पर एसपी महोदय का वरदहस्त होने से ऐसे कई आरोपों व वीडियो वायरल होने के बावजूद भी आज तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।अब देखना है कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक रायबरेली कोई एक्शन लेते हैं या अभी भी डलमऊ कोतवाल उनकी आंख के तारे बने रहेंगे, यह तो फ़िलहाल राम जाने।









रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।