मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोरोना मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता व मानक के अनुरूप भोजन दिये जाने के साथ ही उनके मनोरंजन, समाचार पत्र आदि की व्यवस्था रहे दुरूस्त: DM

● कोरोना मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता व मानक के अनुरूप भोजन दिये जाने के साथ ही उनके मनोरंजन, समाचार पत्र आदि की व्यवस्था रहे दुरूस्त: DM शुभ्रा सक्सेना● सेक्टर व स्वास्थ्य अधिकारी निगरानी समि…

कोरोना मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता व मानक के अनुरूप भोजन दिये जाने के साथ ही उनके मनोरंजन, समाचार पत्र आदि की व्यवस्था रहे दुरूस्त: DM
कोरोना मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता व मानक के अनुरूप भोजन दिये जाने के साथ ही उनके मनोरंजन, समाचार पत्र आदि की व्यवस्था रहे दुरूस्त: DM | फ़ोटो: TVL News

● कोरोना मरीजों को निर्धारित समय पर गुणवत्ता व मानक के अनुरूप भोजन दिये जाने के साथ ही उनके मनोरंजन, समाचार पत्र आदि की व्यवस्था रहे दुरूस्त: DM शुभ्रा सक्सेना

● सेक्टर व स्वास्थ्य अधिकारी निगरानी समिति के माध्यम से क्षेत्रों में रखे सुरक्षा व अन्य कार्यो पर कड़ी निगरानी: डीएम

● शासन के निर्देशों व स्वास्थ्य प्रोटोकाल का कड़ी से करे अनुपालन: शुभ्रा




रायबरेली: जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए बचत भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये है कि एसडीएम व सीओं अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वयं सेक्टर अधिकारी निगरानी समितियों को सक्रिय रखे तथा आमजन को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करें। निगरानी समितियों के सदस्यों से संवाद जारी रखा जाये तथा लोगों को आरोग्य सेतु व आयुष कवच कोविड एप को आम जनमानस को जागरूक कराते हुए एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के माध्यम से कार्य करे तथा मास्क का प्रयोग अवश्य करे एवं अनावश्यक रूप से कही पर भीड़-भाड़ का जमावड़ा न हो। 



उन्होंने कहा कि एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेन्टर को सक्रिय रखते हुए कोविड-19 की सैंपलिंग, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, एम्बुलेंस मूवमेंट व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाये। किसी भी व्यक्ति के कोविड पाॅजिटिव होने पर उसे तत्काल कोविड अस्पताल व एल-1 में शिफ्ट किया जाये। कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्थाओं को ठीक रखा जाये। एल-1 अस्पतालों में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाओं दुरूस्त रहे कोरोना मरीजों को निर्धारित समय पर नाश्ता, लंच, डिनर गुणवत्ता व मानक के अनुरूप दिया जाये। नाश्ता व भोजन मरीजो को देने से पहले नामित नोडल अधिकारी चिकित्साधिकारी उसे खाकर उसकी गुणवत्ता को परखेगे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक कर्मी, सफाई कर्मचारी, शिफ्टवार अपने निर्धारित समय पर एल-1 अस्पताल में पहुचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।



जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी पांचों क्वारेन्टाइन सेन्टर, 8 एल-1 कोविड-19 चिकित्सालय एवं एल-1 केयर सेन्टर तथा 1 एल-2 कोविड-19 चिकित्सालय में समस्त चिकित्सा कर्मी तथा अन्य अधिकारी जिनकी ड्यूटी लगी हुई है समय से पहुचकर मानवीय संवेदनाओं के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करें। 




उन्होंने कहा कि क्वारेन्टाइन या चिकित्सा सुविधा का लाभ ले रहे व्यक्तियों के मनोरंजन हेतु टीवी, समाचार पत्र, खेलकूद की सामग्री की भी व्यवस्था रखी जाये। उन्होंने कहा कि कंटेमेंट जोन एवं घर-घर थर्मल स्कैनिंग अक्सीपल्स मीटर द्वारा लोगों की जांच के साथ ही कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाये। टेस्ट के दौरान अगर किसी को खांसी, बुखार, गले में खराश या सांस लेने में दिक्कत हो तो उस व्यक्ति को तत्काल कोरोना की जांच कराते हुए जांच में कोरोना संक्रमित पाये जाने पर एल-1 में शिफ्ट किया जाये तथा उसका अच्छा इलाज किया जाये। कमांड सेन्टर को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये सभी सूचनाए समय से एकृत कर ली जाये। 



ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में सर्विलांस का कार्य निरन्तरता के साथ संचालित होते रहेना चाहिए साथ ही इसी समीक्षा भी अधिकारी करते रहे। सरकार द्वारा संक्रमित व्यक्तियों को अब आइसोलेशन की अनुमति कड़ी शर्तो व कोरोना प्रोटोकाल के साथ मंजूरी दी गई है। माइल्ड लक्षण वालों को होम आइसोलेशन में रखा जायेगा। संक्रमित, संदिग्ध और उसके परिवार को होम आइसोलेशन में प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। बड़ी संख्या में लक्षणरहित संक्रमित लोग संक्रमण को छिपा लेते है जिससे संक्रमण बढ सकता है। इसके लिए सरकार ने प्रोटोकाल का शक्ति से पालन कराने के निर्देश दिये है।  




मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिलाये जाये अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए कृषि, उद्यान, एनएचआई, सिचाई, मनरेगा आदि विभाग अपने यहां विशेष ध्यान दें। जनसामान्य से सहयोगार्थ एवं आवश्यक सूचना के लिए कोरोना समन्वयक कन्ट्रोल रूम भी स्थापित है जिसका नम्बर 0535-2203214, 2203320, मो0नं0 9532748340, 9532511074, 9532856705, 9532647079 है। नियंत्रण कक्ष पर 24 घंटे शिफ्टवार कर्मचारी की ड्युटी लगाई गई है। नियत्रंण कक्ष पर सैनेटाइजर, हाथ धोने हेतु साबुन व पानी आदि की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के साथ पूरी तरह से सक्रिय रहे। कार्यालय के कर्मचारी बार-बार साबुन व सेनेटाइजर से भली-भांति अपनें हाथों को साफ रखे तथा एक दूसरे से सोशल डिस्टेसिंग बनाकर शासकीय कार्य करें।




कोरोना से किसी को भयभीत नही होने की जरूरत है प्रत्येक दशा में धैर्य व शान्ति व्यवस्था बनाये रखे अफवाहो से दूर रहें। आमजन प्रशासन का साथ दे जारूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें किसी भी तरह से भीड़-भाड़ से बचें। उन्होंने चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सा स्टाफ व एम्बुलेंस को दुरूस्त रखकर सूचना मिलने पर तत्काल पहुचें। 




उन्होंने निर्देश दिये है कि साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, फाॅगिंग का कार्य निरंतर चलते रहना चाहिए। कोरोना महामारी को गम्भीरता से लेते हुए निगारानी समितियां, सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखे तथा सुरक्षा करें। पूरी तरह व ईमानदारी एवं लगन से स्वास्थ्य प्रोटोकाल व शासन व प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन करें।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एडी सूचना प्रमोद कुमार सहित वरिष्ठ चिकित्सक व जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।





रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।