मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गरीब कल्याण रोजगार के तहत अधिक से अधिक श्रमिक व कामगारों को रोजगार कराये मुहैया

रायबरेली: जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया है कि शासन द्वारा रोजगार का नया अभियान हर श्रमिक-कामगार को काम के लिए सरकार द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाये जान…

गरीब कल्याण रोजगार के तहत अधिक से अधिक श्रमिक व कामगारों को रोजगार कराये मुहैया
गरीब कल्याण रोजगार के तहत अधिक से अधिक श्रमिक व कामगारों को रोजगार कराये मुहैया | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया है कि शासन द्वारा रोजगार का नया अभियान हर श्रमिक-कामगार को काम के लिए सरकार द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाये जाने की पहल जनपद में भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने वन, बीएसएनएल, डीआरडीए, उपायुक्त श्रम, कृषि, एनएचआई, पीएमजीएसवाई आदि अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि शासन द्वारा संचालित गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत रोजगार मुहैया कराने में आगे आये। 




जनपद में श्रमिको को रोजगार दिलाये जाने के लिए सभी सम्भावनाए मौजूद है। ग्राम विकास व पंचायती राज के माध्यम से समुयादिक शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, मनरेगा योजनान्तर्गत ग्रमीण सड़कों के तहत तालाबों की खुदाई व अन्य कार्यक्रमों के तहत इस योजना के तहत रोजगार का सृजन कराकर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। 




विभिन्न प्रकार के राजमार्ग की परियोजना, सिचाई योजना, वृक्षारोपण के कार्यक्रम आदि विभिन्न विभागों के संचालित परियोजनाओं में अधिक से अधिक श्रमिक व कामगारों को गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत रोजगार मुहैया करवाया जाये। उन्होंने अधिकारियो से कहा है कि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। सम्बन्धित विभाग के अधिकारी किन योजनाओं के तहत कितने लोगों को रोजगार मुहैया कराया इसी जानकारी, फोटोग्राफ आदि प्रचार-प्रसार सामग्री सहायक निदेशक सूचना व नोडल अधिकारी जिला सूचना कार्यालय को मुहैया कराये|







रिपोर्ट- अभिषेक बाजपेयी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।