उत्तर प्रदेश: दरोगा बताकर ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में स्वयं को दरोगा बताकर लोगों को ठगने वाला फर्जी दरोगा अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया| पुलिस ने बताया,''थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07 जून 2021 को…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश: दरोगा बताकर ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में स्वयं को दरोगा बताकर लोगों को ठगने वाला फर्जी दरोगा अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया| पुलिस ने बताया,''थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07 जून 2021 को पारी बाजार में शाम के समय दुकानदार विश्वास कुमार पुत्र सन्तराम (निवासी पारी थाना जगतपुर) द्वारा थाना जगतपुर पर सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति अपने आप को दरोगा बताकर मेरी दुकान से पैण्ट शर्ट लिया व नजर बचाते हुए गल्ले से 1750 रूपये भी निकाल लिया व शुभम यादव की दुकान से भी 2000 रूपये ले लिये व अखिलेश की दुकान से धान के बीज स्वयं को दरोगा बताकर ले लिये है।
पुलिस ने बताया,''इस सूचना पर तत्काल थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुये व्यक्ति की तलाश करते हुये नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजा भानूप्रताप सिंह पुत्र शीतलाबक्श सिंह (निवासी निगोही थाना डीह जनपद रायबरेली) बताया|
फर्जी दरोगा राजा भानूप्रताप सिंह विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-165/2021 धारा 419, 420,386, 379,411,506 भादवि में पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।