मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के बाद अब ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर दर्जनों लाशें

रायबरेली: रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगा घाट पर रेत में दबे सैकड़ो शवो का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर रेत में सैकड़ो शवो के दफन होने…

रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के बाद अब ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर दर्जनों लाशें
रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के बाद अब ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर दर्जनों लाशें | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगा घाट पर रेत में दबे सैकड़ो शवो का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर रेत में सैकड़ो शवो के दफन होने का मामला प्रकाश में आया है| घाट के पास रेत में सैकड़ो की संख्या में शवो को दफनाया गया है और घाट के आस पास काफी गंदगी भी देखने को मिल रही है। 



वही जिम्मेदार आलाधिकारियों को इसकी भनक तक नही लग पा रही है आखिर ये शव कहा से आ रहे है और इसे कौन दफन कर रहा है ये अभी रहस्य ही बना हुआ है वही आस वास के इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।  गंगा घाट की रेत में लाशों का अंबार लग गया है । रातों रात इस रेत में सैकड़ों लाशे दफन कर दी गई है । जिससे इस घाट का मंजर काफी भयावह हो गया है । रेत के ऊपर लाशें ही लाशों का ढेर लगा हुआ है । 



इस बारे में आसपास के लोगो का कहना है कि  बड़ी संख्या में गरीब परिवार के लोगों को दाह संस्कार के लिए लकड़ी नहीं मिल पाई थी थी , जिससे उन परिवारों ने स्वजनों की लाशों को रेत में दफन कर दिया है ।




वी/ओ- वही जब गंगा घाट के किनारे लाशों के इस मंजर के बारे में जिले के आलाधिकारियों से संपर्क करके का प्रयाश किया गया तो न तो जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपना फोन रिसीव किया न ही सीडीओ अभिषेक गोयल ने । कही न कही ये आलाधिकारी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए हुए है।




फाइनल वी/ओ-- सरकार के दो आंकड़े ही पूरे सिस्टम की पोल खोल रहे है । ऊंचाहार नगर क्षेत्र में कोरोना से मौत की संख्या शून्य बताई जा रही है , लेकिन निकाय कार्यालय में दर्ज मृत्यु दर अपेक्षाकृत करीब पांच गुना है । जो कहीं न कहीं सरकारी दावे की ही पोल खोल रही है । सरकारी दावे बता रहे है कि ऊंचाहार में इधर कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है । जबकि दूसरी ओर ऊंचाहार नगर क्षेत्र में ही अचानक मृत्यु दर बढ़ गई है । जिससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है । 




ऊंचाहार नगर पंचायत में एक वर्ष में औसतन 50 मौत होती रही है । लेकिन इस साल मई माह के पंद्रह दिनों में करीब 24 मौतें हो चुकी है । नगर पंचायत में वर्ष 2020 में कुल 57 मौतें हुई थी । जिसमे अप्रैल माह में शून्य और मई महीने में कुल 12 मौतें हुई थी । जबकि पिछले साल भी इन महीनों में कोरोना की पहली लहर का प्रभाव था । लेकिन इस साल मौतों की संख्या अचानक बढ़ गई है । इस वर्ष जनवरी महीने में कुल सात , फरवरी महीने में कुल 8, मार्च महीने में मात्र एक , अप्रैल महीने में 7 व 15 मई तक 24 मौतें दर्ज की गई है । मई माह में अचानक मौत का आंकड़ा बढ़ जाने के कारण निकाय कार्यालय को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में भी दिक्कत हो रही है ।






रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।